Google Analytics —— Meta Pixel

प्रधानमंत्री टस्क बोले- मोदी को अपना दोस्त कहने पर गर्व, मुश्किल वक्त में एक-दूसरे का साथ देंगे भारत और पोलैंड

PM Tusk on Modi: भारत और पोलैंड ने अपनी रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाई देने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के बीच उच्चस्तरीय द्विपक्षीय वार्ता हुई। इसके बाद दोनों नेताओं ने संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान पोलैंड के प्रधानमंत्री टस्क ने कहा कि हमने प्रधानमंत्री मोदी के साथ एक बहुत ही महत्वपूर्ण और सार्थक चर्चा पूरी की है। इसमें हमने इस बात पर विचार किया कि पोलैंड और भारत अपनी रणनीतिक साझेदारी को कैसे विकसित और मजबूत कर सकते हैं। इस साझेदारी को स्थापित करने का निर्णय अगस्त 2024 में प्रधानमंत्री मोदी की वारसॉ यात्रा के दौरान लिया गया था। आज प्रधानमंत्री के साथ हमने इसके शुरुआती नतीजों की समीक्षा की और आने वाले सालों में सहयोग के लिए प्राथमिकताओं को तय करने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें:- शांति की दिशा में हर सार्थक प्रयास का समर्थन करता रहेगा भारत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

उन्होंने आगे कहा कि हमारी बातचीत बहुत सफल रही है। ऐसा इसलिए नहीं है कि पोलैंड और भारत में बहुत कुछ समान है, बल्कि इसलिए भी है, क्योंकि हमारे बीच कोई मतभेद नहीं हैं-सिवाय भौगोलिक दूरी के। पोलैंड और भारत के बीच तालमेल बहुत स्वाभाविक है। हमारे बीच हितों का कोई टकराव नहीं है और न ही कोई ऐसे ऐतिहासिक मुद्दे हैं, जो हमें बांटते हों। हम अपनी दोस्ती को भरोसे, साझा मूल्यों और अहिंसा जैसे विचारों की नींव पर बना रहे हैं। वैश्विक स्तर पर प्रधानमंत्री मोदी की जो भूमिका है, हम उसका सम्मान करते हैं और उसकी सराहना करते हैं। अस्थिरता और राजनीतिक अनिश्चितता के इस दौर में यह उम्मीद की एक किरण है। भारत जैसे शक्तिशाली देश के प्रधानमंत्री के रूप में आप हम सभी के लिए उम्मीद की एक मिसाल हैं। प्रधानमंत्री मोदी मुझे वास्तव में बहुत गर्व है कि मैं खुद को आपका दोस्त कह सकता हूं। 

प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने कहा कि पिछले 35 साल हमारे सभी देशों के लिए अभूतपूर्व आर्थिक सफलता और तेज विकास के रहे हैं। दुनिया हमारी ओर ईर्ष्या की दृष्टि से देखती है। भारत के रूप में आपके विकास को और पोलैंड के विकास को, G20 के ढांचे में इतने करीबी सहयोग और साझेदारी के प्रस्ताव के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मुझे पूरा विश्वास है कि पोलैंड और भारत इन मंचों पर एक-दूसरे का समर्थन करेंगे, जिससे हमारे दोनों देशों और पूरी दुनिया को फायदा होगा। उन्होंने आगे कहा कि पोलैंड और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी की नींव हमारी अर्थव्यवस्था और हमारे आर्थिक संबंध हैं। यही कारण है कि हमारी बैठकों के साथ-साथ पोलैंड और भारत की कंपनियों के प्रतिनिधियों की भी बैठकें होंगी। मेरे प्रतिनिधिमंडल में पोलिश कंपनियों और साझेदारियों के प्रतिनिधि शामिल हैं। हमारे संबंधों के इतिहास में यह इस तरह का सबसे बड़ा दौरा है। हमारी योजनाएं बहुत महत्वाकांक्षी हैं। न केवल खनन, कोयले के गैसीफिकेशन, शिपयार्ड और जहाज निर्माण जैसे पारंपरिक उद्योगों में, बल्कि अंतरिक्ष उद्योग, डिजिटलीकरण, उपग्रहों और अत्याधुनिक रक्षा प्रणालियों के क्षेत्रों में भी हमारे साझा और महत्वाकांक्षी लक्ष्य हैं। (PM Tusk on Modi)

उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में हमारे ड्रोन बहुत उपयोगी साबित हुए हैं। मुझे पूरा यकीन है कि उपग्रहों और ड्रोन के क्षेत्रों में हमारे सहयोग ने राजनीतिक तनाव और संकट के समय कई देशों की मदद की है, और मुझे इस बात पर बहुत गर्व है। टस्क ने कहा कि आज की बैठक के बाद मैं उद्यमियों और प्रबंधकों के साथ बेंगलुरु जाऊंगा, जिसे भारतीय सिलिकॉन वैली का केंद्र माना जाता है। मेरे साथ पोलिश अंतरिक्ष एजेंसी के प्रतिनिधि और अंतरिक्ष उद्योग समेत नई तकनीकों से जुड़ी प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधि भी होंगे। हम राजनीतिक खतरों से भलीभांति परिचित हैं और यह भी कि किसी भी देश के लिए महत्वपूर्ण संसाधनों, खनिजों और रणनीतिक संसाधनों के क्षेत्र में यथासंभव आत्मनिर्भर होना आवश्यक है, ताकि पोलैंड, भारत और यूरोप इन क्षेत्रों में आत्मनिर्भर हो सकें। मुझे आशा है और मैं आश्वस्त हूं कि इस क्षेत्र में हमारा सहयोग फलदायी होगा। एक ऐसी बात जो आज भी हमारी यादों में बहुत ताजा है। जी हां वे नेक महाराजा। वे हमारे दिलों में, हमारी यादों में और हमारे देश की स्मृतियों में बसे हुए हैं और यह सिर्फ किसी प्रतीक की बात नहीं है, क्योंकि मामला सिर्फ प्रतीकों तक सीमित नहीं है। (PM Tusk on Modi)

डोनाल्ड टस्क ने कहा कि हम एक ऐसी व्यावहारिक मदद की बात कर रहे हैं, जिसके लिए बहुत गहरे समर्पण की आवश्यकता थी। प्रधानमंत्री मोदी ने जिक्र किया कि रूस की ओर से यूक्रेन पर हमले के बेहद नाजुक समय में हमने यूक्रेन में मौजूद आपके छात्रों की देखभाल की। मुझे आपको हमारे इन प्रयासों के बारे में बताने और जानकारी देने में बहुत गर्व हो रहा है, क्योंकि यही असल में एकजुटता, विश्वास और दोस्ती है। मुझे पूरा यकीन है कि हम कभी आपको निराश नहीं करेंगे और आप भी हमें कभी निराश नहीं करेंगे। पोलैंड ने हमारी महत्वाकांक्षाओं को सही साबित किया है, क्योंकि हमारी महत्वाकांक्षाएं हमारी आर्थिक विकास दर पर आधारित हैं। हम यूरोप में, न केवल CEE (मध्य और पूर्वी यूरोप) में, बल्कि पूरे यूरोप में एक बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। आपने जो कहा कि पोलैंड, भारत के लिए यूरोप का प्रवेश द्वार बन सकता है, उसके लिए मैं आपका बहुत धन्यवाद करता हूं। हमने दस्तावेजों पर काम किया है। यूरोपीय संघ के भीतर हमारे सहयोग का ढांचा तैयार हुआ है। आपको याद होगा कि कुछ साल पहले हमारी बहुत दिलचस्प बातचीत हुई थी। हमारे प्रयासों और जुड़ाव की बदौलत, हम इस प्रक्रिया को पूरा करने में सफल रहे। आज पोलैंड, भारत और यूरोप, हमारे उस काम का पूरा लाभ उठा सकते हैं, जो हमने दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी और दोस्ती की नींव रखने के लिए किया था। 

उन्होंने कहा कि मैं सांस्कृतिक सहयोग का जिक्र सबसे अंत में कर रहा हूं, लेकिन मेरा मानना है कि यह हमारे सहयोग का एक अहम हिस्सा है। संस्कृति, आपसी विश्वास और दोस्ती एक बहुत ही मजबूत नींव हैं, जिस पर हम दोनों देशों के बीच भविष्य के आर्थिक विकास और सहयोग का निर्माण कर सकते हैं। मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमारे बीच जो समझौता हुआ है और 30 मार्च को जो हमारे दोनों देशों के बीच पहली बातचीत और संबंधों की वर्षगांठ भी है, जो कुछ होने वाला है, उसे ‘पोलिश-भारतीय साझेदारी दिवस’ के रूप में स्थापित किया जाएगा। जब मैं पोलैंड वापस जाऊंगा तो मुझे यह बताते हुए खुशी होगी कि पोलैंड और भारत सच्चे दोस्त बन गए हैं। ऐसे दोस्त जो मुश्किल समय में एक-दूसरे पर भरोसा कर सकते हैं और आपसी लाभ पाने के लिए इस दोस्ती का सदुपयोग कर सकते हैं। भारत और पोलैंड के बीच बढ़ती नजदीकियां अब सिर्फ कूटनीतिक रिश्तों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि व्यापार, रक्षा, अंतरिक्ष और तकनीक जैसे अहम क्षेत्रों में भी सहयोग की नई राह खोल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक भूमिका की तारीफ करते हुए डोनाल्ड टस्क ने उन्हें उम्मीद की किरण बताया। अब देखना होगा कि दोनों देशों के बीच बनी यह रणनीतिक साझेदारी आने वाले समय में किस तरह नए अवसरों और साझा लक्ष्यों में बदलती है।

Back to top button
error: Content is protected !!