Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में गोवर्धन पूजा पर अब सार्वजनिक अवकाश, 9 नवंबर को रहेगी छुट्टी

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर 9 नवंबर 2026, सोमवार को सार्वजनिक/सामान्य अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के बाद अब यह पर्व ऐच्छिक अवकाश की जगह सार्वजनिक/सामान्य अवकाश की श्रेणी में शामिल हो गया है।

राज्य शासन के इस फैसले से संबंधित शासकीय कार्यालयों और संस्थानों में गोवर्धन पूजा के दिन अवकाश रहेगा। इससे पहले गोवर्धन पूजा के लिए 9 नवंबर 2026 का दिन ऐच्छिक अवकाश की सूची में शामिल किया गया था।

सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना क्रमांक GENS&2101@3340@2026&GAD&5 के अनुसार, विभाग ने 6 नवंबर 2025 को जारी अधिसूचना में गोवर्धन पूजा के अवसर पर 9 नवंबर 2026 (सोमवार) को ऐच्छिक अवकाश घोषित किया था। अब शासन ने संशोधन करते हुए इस दिन को सार्वजनिक/सामान्य अवकाश घोषित कर दिया है।

सरकार के इस निर्णय के बाद प्रदेश में गोवर्धन पूजा के अवसर पर निर्धारित सरकारी कार्यालयों में अवकाश रहेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!