Google Analytics —— Meta Pixel

पत्नी के साथ 15 साल के लड़के को आपत्तिजनक हालत में देखकर भड़का पति, डंडे से दोनों को जमकर पीटा, अस्पताल में नाबालिग ने तोड़ा दम

Murder in Balrampur: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी के साथ 15 साल के नाबालिग को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर पति ने दोनों पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पिटाई से दोनों गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान नाबालिग की मौत हो गई। वहीं महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना शंकरगढ़ थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक डीपाडीह जम्होर गांव में गजेंद्र पैकरा के घर दशकर्म कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें शामिल होने के लिए 15 साल का नाबालिग अपनी मां के साथ पहुंचा था। इसी दौरान 4 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे गजेंद्र कहीं से घर लौटा।

यह भी पढ़ें:- धनतेरस-दिवाली पर डिस्काउंट के चक्कर में न खाली करें जेब, शॉपिंग से पहले पूछें ये 5 सवाल, इन 10 गलतियों से बचें

घर पहुंचने पर उसने अपनी पत्नी के साथ नाबालिग को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। दोनों को इस हालत में देखकर गजेंद्र गुस्से से आगबबूला हो गया। उसने बिना कुछ सोचे-समझे डंडे से अपनी पत्नी और नाबालिग पर हमला कर दिया। उसने दोनों की जमकर पिटाई की, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। घटना के बाद परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी हुई। उन्होंने तत्काल एंबुलेंस बुलवाई और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। बुधवार शाम दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज शुरू किया गया। (Murder in Balrampur)

इलाज के दौरान 15 साल के नाबालिग की मौत

अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात 15 साल के नाबालिग ने दम तोड़ दिया। वहीं, महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम किया। पोस्टमॉर्टम के बाद नाबालिग का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। अंबिकापुर से मर्ग डायरी आगे की कार्रवाई के लिए बलरामपुर पुलिस को भेजी जा रही है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो यानी NCRB के आंकड़ों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में साल 2024 के दौरान हत्या के 1,024 मामले दर्ज किए गए। राज्य में हत्या की दर प्रति एक लाख आबादी पर 3.3 रही, जो देश के राज्यों में दूसरी सबसे ज्यादा दर है। इससे पहले साल 2022 में प्रदेश में हत्या के 1,013 मामले दर्ज किए गए थे। आंकड़े बताते हैं कि छत्तीसगढ़ में हत्या जैसी गंभीर वारदातें अब भी बड़ी चुनौती बनी हुई हैं। बलरामपुर की यह घटना भी इसी गंभीर सामाजिक समस्या की ओर ध्यान खींचती है, जहां गुस्से और आवेश में उठाए गए हिंसक कदम ने एक व्यक्ति की जान ले ली और एक महिला को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचा दिया।

Back to top button
error: Content is protected !!