Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी में 1501 पदों पर बंपर भर्ती, 26 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन; जानें किन पदों पर मिलेगी नौकरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज की तीनों कंपनियों में विभिन्न पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी ने कुल 1501 रिक्त पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती में इंजीनियरिंग, आईटीआई, डाटा एंट्री ऑपरेटर, चिकित्सा, सुरक्षा और प्रशासनिक विभागों के पद शामिल हैं।

5 नवंबर 2026 को जारी भर्ती विज्ञापन के अनुसार, कुल 38 प्रकार के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें द्वितीय श्रेणी के 195 पद और तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के 1306 पद शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 6 नवंबर 2026 को शाम 8 बजे से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 26 नवंबर 2026 की रात 11:55 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

डाटा एंट्री ऑपरेटर के सबसे ज्यादा 609 पद

स्टेट पॉवर कंपनी की इस भर्ती में सबसे अधिक रिक्तियां डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर निकाली गई हैं। इस पद के लिए कुल 609 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इसमें जनरेशन कंपनी में 95, ट्रांसमिशन कंपनी में 64 और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में 450 पद शामिल हैं।

इसके अलावा कनिष्ठ अभियंता (इलेक्ट्रिकल) के 167 पदों पर भर्ती होगी। इनमें जनरेशन कंपनी के 11, ट्रांसमिशन कंपनी के 32 और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के 124 पद शामिल हैं।

इंजीनियरिंग और तकनीकी विभाग में भी भर्ती

भर्ती के तहत सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता के विभिन्न विषयों में रिक्तियां निकाली गई हैं। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

  • सहायक अभियंता (मैकेनिकल) – 26 पद
  • सहायक अभियंता (इलेक्ट्रिकल) – 92 पद
  • सहायक अभियंता (इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन) – 10 पद
  • सहायक अभियंता (कंप्यूटर साइंस) – 2 पद
  • सहायक अभियंता (सूचना प्रौद्योगिकी) – 2 पद
  • सहायक अभियंता (सिविल) – 20 पद
  • कनिष्ठ अभियंता (मैकेनिकल) – 12 पद
  • कनिष्ठ अभियंता (इलेक्ट्रिकल) – 167 पद
  • कनिष्ठ अभियंता (इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन) – 9 पद
  • कनिष्ठ अभियंता (कंप्यूटर साइंस) – 1 पद
  • कनिष्ठ अभियंता (सूचना प्रौद्योगिकी) – 1 पद
  • कनिष्ठ अभियंता (सिविल) – 26 पद

सुरक्षा, चिकित्सा और प्रशासनिक पदों पर भी अवसर

पॉवर कंपनी ने तकनीकी पदों के साथ सुरक्षा, चिकित्सा, वित्त और प्रशासनिक विभागों में भी नियुक्तियों का अवसर दिया है। इन पदों का विवरण इस प्रकार है:

  • फायर ऑफिसर – 1 पद
  • सब फायर ऑफिसर – 6 पद
  • सुरक्षा अधिकारी – 3 पद
  • सुरक्षा निरीक्षक – 10 पद
  • सुरक्षा उप निरीक्षक – 19 पद
  • शिफ्ट केमिस्ट – 6 पद
  • प्रोग्रामर – 3 पद
  • लेखा अधिकारी/सहायक प्रबंधक (वित्त एवं लेखा) – 15 पद
  • चिकित्सा अधिकारी – 15 पद
  • सहायक विधि अधिकारी – 8 पद
  • सहायक औद्योगिक संबंध अधिकारी – 8 पद

ITI और मेडिकल क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए भी भर्ती

इस भर्ती में आईटीआई और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े अभ्यर्थियों के लिए भी कई पद रखे गए हैं। इनमें शामिल हैं:

  • अटेंडेंट (प्लांट) ग्रेड-III फिटर – 84 पद
  • टर्नर – 36 पद
  • इलेक्ट्रीशियन – 90 पद
  • इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक – 45 पद
  • इलेक्ट्रॉनिक्स – 45 पद
  • फायर अटेंडेंट ग्रेड-II – 45 पद
  • सहायक स्टाफ नर्स – 18 पद
  • सहायक फार्मासिस्ट – 25 पद
  • सहायक लैब तकनीशियन – 6 पद
  • सहायक रेडियोग्राफर – 3 पद
  • सहायक ड्रेसर – 5 पद
  • सहायक ईसीजी तकनीशियन – 3 पद
  • स्टेनोग्राफर ग्रेड-III (अंग्रेजी) – 12 पद
  • स्टेनोग्राफर ग्रेड-III (हिंदी) – 13 पद

छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को मिलेगा मौका

भर्ती विज्ञापन के मुताबिक, तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों के लिए केवल छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगे। प्रत्येक पद के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य पात्रता शर्तें अलग-अलग निर्धारित की गई हैं। इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले संबंधित पद का विस्तृत भर्ती विज्ञापन ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है।

26 नवंबर रात 11:55 बजे तक आवेदन का मौका

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 6 नवंबर 2026 से शुरू हो चुके हैं। आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 26 नवंबर 2026 रात 11:55 बजे निर्धारित की गई है।

अभ्यर्थी नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और यूपीआई के माध्यम से आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

कुल 1501 पदों पर होने वाली यह भर्ती प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का बड़ा अवसर है। खास बात यह है कि इसमें इंजीनियरिंग डिग्रीधारकों से लेकर आईटीआई, मेडिकल और अन्य शैक्षणिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए भी पद शामिल किए गए हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!