Google Analytics —— Meta Pixel

Corona Alert: महाराष्ट्र में बढ़ रहे कोरोना ने फिर बढ़ाई चिंता, केंद्र सरकार ने 5 राज्यों को लिखा पत्र

Corona Alert: महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों में फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना, कर्नाटक और महाराष्ट्र में कोरोना को लेकर केंद्र सरकार ने चिंता जताई है। केंद्र सरकार ने इन पांच राज्यों को पत्र लिखा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने पत्र में इन राज्यों को निर्देश दिए हैं कि सभी इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी और कोरोना के मामलों की निगरानी करें, ताकि संक्रमण के प्रसार को प्रभावी ढंग से ट्रैक किया जा सके।

यह भी पढ़ें:- Eklavya Schools: छत्तीसगढ़ में 10 जून से शुरू होंगे एकलव्य विद्यालय, छात्रों का हर माह हेल्थ चेकअप

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने पत्र में लिखा है कि- यह आवश्यक है कि राज्य को सख्त निगरानी बनाए रखनी चाहिए। संक्रमण के किसी भी उभरते प्रसार को नियंत्रित करने के लिए अगर आवश्यक हो तो कार्रवाई करें। न्होंने कहा, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय इस सामूहिक प्रयास में इसके लिए आवश्यक समर्थन जारी रखेगा। राज्यों को गहन निगरानी, ज्यादा टेस्टिंग, ट्रैकिंग करने की सलाह दी गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक केरल के 11 जिले, तमिलनाडु के 2 जिले, महाराष्ट्र के 6 जिले, कर्नाटक के एक जिले और तेलंगाना में कोरोना के मामलों में तेजी देखी (Corona Alert) गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों को कोरोना के मामलों की निगरानी और टेस्टिंग जारी रखने के साथ-साथ निर्धारित नमूनों के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग जारी रखने के लिए कहा है। इसके अलावा, उन्होंने राज्यों से कहा है कि वे कोविड प्रोटोकॉल को कड़ाई से लागू करें।

नए कोविड-19 मामलों के समूहों की निगरानी करें और दिशानिर्देशों के मुताबिक पर्याप्त ट्रेसिंग करें। इसके अलावा राज्य को संक्रमण फैलने की प्रारंभिक चेतावनी के संकेतों का पता लगाने के लिए नियमित रूप से सभी स्वास्थ्य सुविधाओं में इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारी और SARI मामलों की निगरानी पर ध्यान देना होगा। महाराष्ट्र में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री (Corona Alert) उद्धव ठाकरे ने गुरुवार शाम को कोविड टास्क फोर्स के साथ बैठक की थी। इसमें उन्होंने कहा था कि राज्य में बीते डेढ़ महीने में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या सात गुना बढ़ी है। इस दौरान सीएम ठाकरे ने राज्य की जनता से कोरोना नियमों का पालन करने और मास्क पहनने की अपील की है।

तमिलनाडु में साप्ताहिक नये मामलों में बढ़ोतरी हुई है। यहां 27 मई को समाप्त हुए सप्ताह में सामने आए 335 मामले तीन जून को समाप्त हुए सप्ताह में बढ़कर 659 हो गये और ये तीन जून को समाप्त हुए भारत के नये मामलों का 3.13 प्रतिशत है। केरल में नये मामलों में (Corona Alert) वृद्धि हुई है और यहां 27 मई को समाप्त हुए सप्ताह में 4,139 नए मामले सामने आए जबकि तीन जून को समाप्त हुए सप्ताह में इनकी संख्या 6,556 रही. यह तीन जून को समाप्त हुए सप्ताह में भारत में सामने आये मामलों का 31.14 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक राज्य में पिछले सप्ताह संक्रमण दर 5.2 प्रतिशत से बढ़ कर 7.8 प्रतिशत हो गई। महाराष्ट्र में 27 मई को समाप्त हुए सप्ताह में 2,471 नये मामले सामने आए जबकि तीन जून को समाप्त हुए सप्ताह में यह संख्या 4,883 रही, जो तीन जून को समाप्त हुए सप्ताह में भारत में सामने आये कोविड के मामलों का 23.19 प्रतिशत है। इसके अलावा, तेलंगाना और कर्नाटक में भी उक्त अवधि में साप्ताहिक संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हुई है।

Back to top button
error: Content is protected !!