Google Analytics —— Meta Pixel

बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का मौका, 23 और 26 सितंबर को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन

Placement Camp Ka Ayojan: गरियाबंद जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा 23 सितम्बर 2022 दिन शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 03.00 बजे तक कार्यालय परिसर में निशुल्क प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें निजी प्रतिष्ठानों – एस्प्रा स्कील्स, भटगांव रायपुर, प्रेरक संस्था गरियाबंद और एस.बी.आई.लाईफ इंश्योरेंस कं. लि. महासमुंद से प्राप्त प्रशिक्षक के सहायक प्रशिक्षक (नर्सिंग) के 1-1, सहायक लेखापाल के 1, डेवलपमेंट मैनेजर के 3 और इंश्योरेस एडवाईजर के 25 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। 

यह भी पढ़ें:- सड़क में मवेशी पाए जाने पर उसके मालिक को जारी किया जाएगा नोटिस

निजी प्रतिष्ठानों में रोजगार के इच्छुक और शैक्षणिक योग्यता प्रशिक्षक समेत सहायक प्रशिक्षक पद के लिए बी.एस.सी नर्सिंग (2016-17 तक उर्त्तीण), सहायक लेखापाल बी काम, टैली एक्सपर्ट, डेवलपमेंट मैनेजर स्नातक और इंश्योरेंश एडवाइजर के लिए 10वीं पास योग्यता रखने वाले छ.ग. के निवासी आवेदक अपने दो पासपोर्ट साइज फोटो समेत समस्त शैक्षणिक योग्यता संबंधी अंकसूची, प्रमाण पत्र की मूल प्रति, छायाप्रति के साथ जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र गरियाबंद में निर्धारित तिथि- समय पर उपस्थित होकर निशुल्क प्लेसमेंट कैम्प का लाभ उठाएं। प्लेसमेंट कैंप के संबंध में कार्यालय फोन नंबर +91-7706-241269, मोबाइल नंबर +91-9329559607, +91-8963970727 में संपर्क कर सकते हैं। (Placement Camp Ka Ayojan)

बलौदाबाजार में 26 सितंबर को प्लेसमेंट कैंप

बलौदाबाजार जिले के शिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर प्रदान करने के लिए जिला मुख्यालय स्थित रोजगार कार्यालय परिसर में 26 सितम्बर को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है।प्लेसमेंट कैंप सुबह 11 से 3 बजे तक आयोजित होगा। जिला रोजगार अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस प्लेसमेंट कैंप में नियोजक सेक्युरिटी प्रा. लि.रायुपर द्वारा सुपरवाइजर के 20 पद, योग्यता दसवीं पास और अनुभव, सेक्युरिटी गार्ड के 50 पद, योग्यता दसवीं पास, फायरमेन के 15 पद, योग्यता दसवीं पास, फायरमेन डिप्लोमा और अनुभव। उम्र 20 साल से 48 साल, वेतन 12 हजार से 20 हजार रूपये तक देय होगा। (Placement Camp Ka Ayojan)

कार्य़क्षेत्र छत्तीसगढ़ होगा। एल आई सी ऑफ इंडिया बलौदाबाजार द्वारा अभिकर्ता के 50 पद, योग्यता दसवीं एवं बारहवीं पास। उम्र 18 साल से 50 साल, वेतन 6 हजार और कमिशन बेस पर प्रदाय किया जाएगा। कार्यक्षेत्र बलौदाबाजार होगा। एस.एस. एसोसिएट्स बलौदाबाजार द्वारा साइट इंजीनियर के 01पद, योग्यता बीई, बीटेक और अनुभव, सुपरवाइजर के 01 पद, योग्यता डिप्लोमा सिविल इंजीनियरिंग और अनुभव, सिविल ड्राफ्समेन के 01 पद, योग्यता डिप्लोमा सिविल ड्राफ्समेन इंजीनियरिंग और अनुभव। (Placement Camp Ka Ayojan)

उम्र 25 साल से 30 साल, वेतन 6 हजार से 15 हजार रूपये तक देय होगा। कार्य़क्षेत्र बलौदाबाजार होगा। बासीन मोटर्स बलौदाबाजार द्वारा सेल्स एक्सक्यूटिव के 03 पद, योग्यता स्नातक और अनुभव। उम्र 21 साल से 35 साल, वेतन 7 हजार से 12 हजार रूपये तक देय होगा। कार्य़क्षेत्र भाटापारा, कसडोल होगा। इच्छुक आवेदक अनिवार्य रूप से समस्त प्रमाण,पत्र आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो समेत कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए उपस्थित हो सकते हैं। इस संबंध मे अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय से या फोन नंबर +91-7727- 222143 में संपर्क कर सकते हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!