Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी MMS मामले में बड़ा खुलासा, ब्लैकमेलर के बारे में मिली जानकारी, पढ़ें पूरी ख़बर

MMS Case Update: पंजाब के चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हुए MMS कांड में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल, आरोपी लड़की से पूछताछ में पता चला है कि उसे सेना का एक जवान वीडियोज के लिए ब्लैकमेल कर रहा था। सेना का जवान जम्मू का रहने वाला है और उसका नाम संजीव कुमार है। आरोपी लड़की के मोबाइल में जवान का नाम मोहित के नाम से सेव था। लेकिन उसका असली नाम संजीव कुमार बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक आरोपी लड़की के शिमला में रहने वाले कथित बॉयफ्रेंड ने उसके वीडियो इस सेना के जवान तक पहुंचाए थे, जिसके बाद ये जवान लड़की को वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा और उसे ब्लैकमेल करके बाकी लड़कियों के वीडियो बनाने को मजबूर करने लगा।

यह भी पढ़ें:- चंडीगढ़ के बाद IIT बॉम्बे में अश्लील वीडियो बनाने का मामला, पढ़े पूरी खबर 

बता दें कि पंजाब के चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी वीडियो लीक मामले में आरोपी छात्रा के मोबाइल से 12 और वीडियो मिले हैं। ये वीडियो उसके ही निकले। इन्हीं वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था। जिसमें उससे यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली दूसरी छात्राओं के नहाते हुए वीडियो मंगवाए गए। वहीं लड़की ने वीडियो-फोटो भेजकर फोन से डिलीट कर दिए थे। मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी वीडियो लीक कांड को लेकर पूरी कहानी सामने आ गई है। (MMS Case Update)

लगातार हो रहे नए खुलासे

शक के बाद लड़की को पकड़ा गया तो उसने अश्लील फोटो और वीडियो डिलीट कर दिए। जब हॉस्टल प्रबंधन ने लड़की के मोबाइल से उसके साथी लड़के को मैसेज कर सवाल पूछा तो उसने अश्लील वीडियो का स्क्रीनशॉट भेज दिया। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में लड़कियों के नहाते हुए सारे वीडियो मोबाइल फोन से बनाए गए। विवाद के पहले दिन आरोपी लड़की हॉस्टल में लड़कियों की पूछताछ में ये बात खुद कबूल कर चुकी है। फिलहाल बवाल कम होने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं मामले में रोज-रोज नए खुलासे हो रहे हैं। (MMS Case Update)

Back to top button
error: Content is protected !!