महिलाओं की बलि मामले में नया खुलासा, तांत्रिक ने दिया था लालच
Manav Bali Update: केरल बलि मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस ने बताया कि तांत्रिक ने दोनों महिलाओं को सेक्स, पोर्न मूवी और रुपयों के लालच में फंसाया था। पुलिस के मुताबिक जिन 2 महिलाओं की बलि चढ़ाई गई, उन्हें तांत्रिक मोहम्मद शफी ही डॉक्टर भगावल सिंह और उसकी पत्नी लैला तक लेकर आया था। तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पद्मा और रोसेलिन की बलि 27 सितंबर को दी गई थी, लेकिन मामला 11 अक्टूबर को सामने आया। पद्मा 26 सितंबर को लापता हुई थी। इसके बाद उसके घर के आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच की गई।
यह भी पढ़ें:- धन की लालच में 2 महिलाओं की बलि देने की घटना, शव के किए 56 टुकड़े, पढ़ें पूरी ख़बर
जिसका CCTV वीडियो सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस ने पद्मा के सेलफोन की लोकेशन को फॉलो किया, जो टीम को शफी तक ले गई। 9 अक्टूबर को पुलिस ने सिंह के पड़ोसी जोस थॉमस के घर में लगे CCTV की जांच की। इसमें सफेद स्कॉर्पियो और पद्मा दोनों दिखाई दी, जो डॉक्टर भगावल के घर की ओर जा रही थी। इसके बाद पुलिस ने सिंह से पूछताछ की। उसने पद्मा और रोसेलिन की हत्या की बात कबूल कर ली। जांच में पुलिस को घर के आसपास गड्ढों में दोनों शवों के टुकड़ों को 61 पैकेट्स भी मिले हैं। (Manav Bali Update)
बता दें कि त्रिरुवल्ला का रहने वाला डॉक्टर भगावल आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। उसकी पत्नी लैला ने फेसबुक के जरिए पेरुंबवूर में रहने वाले तांत्रिक शफी से कॉन्टैक्ट किया। शफी ने कहा कि मानव बलि देने से ही भगवान खुश होंगे। उसने दो महिलाओं की बलि देने को कहा। साथ ही यह भी बताया कि वही बलि के लिए महिलाओं का इंतजाम भी कर देगा। वह मानव तस्करी भी करता था। शफी ने कलाडी और कदवंतरा की रहने वाली पद्मा और रोसेलिन को अपने जाल में फंसाया। शफी पद्मा को डॉक्टर के घर सेक्स के लिए ले गया था। उसने पद्मा को इसके बदले 15 हजार रुपए देने की बात कही थी। (Manav Bali Update)
वहीं रोसेलिन को जून में सिंह के घर पोर्न मूवी में काम करने के लिए लाया गया था। उसे 10 लाख रुपये की पेशकश की गई थी। शफी महिलाओं को लेकर सबसे पहले त्रिरुवल्ला लाया। यहीं से डॉक्टर दंपती और तांत्रिक दोनों महिलाओं को लेकर पथनामथिट्टा के एलंथूर गए। यहीं उनकी बलि दी गई। शफी को इस काम के लिए करीब 3 लाख रुपए दिए गए थे। पुलिस ने बताया कि शफी ने पद्मा को मारा और लैला-सिंह ने रोसेलिन को मारा था। पहले पद्मा को टॉर्चर किया गया, फिर उसका गला रेत दिया गया। बाद में शरीर को 56 छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर दफन कर दिया गया।
रोसेलिन को भी पहले टॉर्चर किया गया, उसके गुप्तांगों में चाकू मारा गया, फिर उसकी हत्या की गई। उनकी छाती भी काट दी गई थी। पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि आरोपी ने शवों को पकाकर खाया भी है। सबूत इसी ओर इशारा कर रहे हैं, लेकिन इसकी पुष्टि अभी नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी तांत्रिक मनोरोगी लग रहा है। उसने सेक्स के लिए इस घटना को अंजाम दिया होगा। इसकी जांच चल रही है। ये भी पता लगाया जा रहा है कि उसने पहले भी ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया है या नहीं। (Manav Bali Update)
केरल में इससे पहले भी दी गई थी बलि
बलि देने का ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले जून 2022 में भी एक 49 साल की महिला की बलि देने का मामला सामने आया था। महिला लॉटरी बेचने का काम करती थी। उससे भी पैसों का लालच देकर एक कपल अपने साथ ले गया था। बाद में उसकी हत्या कर दी गई। आरोपियों ने महिला के शव के टुकड़े करके दफना दिया था। केरल में आजादी के बाद से बलि के 8 मामले दर्ज किए गए। पिछले साल मां ने अपने ही बच्चे की बलि चढ़ा दी।
2004 में बच्चे के हाथ-पांव काट दिए। 1996 में दंपती ने बच्चे की चाह में 6 साल की बच्ची की बलि चढ़ा दी। 1983 में मां-बेटे ने शिक्षक की बलि देने की कोशिश की। 1973 में बच्चे की बलि दे दी गई। 1956 में गुरुवायुर में कृष्णन ने बीमार हाथी के लिए अपने दोस्त का गला रेत दिया। उसने कोर्ट में कहा था कि हाथी बड़ा जानवर है। इंसान छोटा। जब हाथी मर रहा हो तो इंसान के जिंदा रहने का कोई मतलब नहीं। 1955 में किशोर की गला दबाकर हत्या कर दी।
काला जादू के खिलाफ कानून बनाने की मांग
केरल में दो महिलाओं की हत्या के बाद काला जादू के खिलाफ कानून की मांग उठने लगी है। 3 साल पहले 2019 में बिल बना भी, लेकिन विधानसभा में पेश तक नहीं हुआ। इसमें काला जादू, मानव बलि रोकने के प्रावधान थे। केरल के गृह विभाग ने इस बिल पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। सरकार भी इस बिल पर मौन साधे है। यहां तक कि KLRC और लॉ विभाग की वेबसाइट्स पर इस बिल के बारे में कोई जानकारी तक अपडेट नहीं की गई। मामले में केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने घटना पर शोक जताते हुए कहा था कि मानसिक बीमार लोग ही इस तरह के अपराध कर सकते हैं। काला जादू और जादू टोना सभ्य समाज के लिए खतरा हैं। (Manav Bali Update)