Trending

धन की लालच में 2 महिलाओं की बलि देने की घटना, शव के किए 56 टुकड़े, पढ़ें पूरी ख़बर

Manav Bali: केरल में धन के लालच में 2 महिलाओं की बलि देने का मामला सामने आया है। मामले में एर्नाकुलम सत्र अदालत ने तीनों आरोपियों को 26 अक्टूबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि बलि देने वाले डॉक्टर दंपती ने 2 महिलाओं को बांधकर पहले टॉर्चर किया। एक लाश के 56 टुकड़े किए। हालांकि शव खाने की अभी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सबूत इस ओर भी इशारा कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने दोनों महिलाओं की छाती भी काट दी थी। केरल में 2 महिलाओं की नरबलि का मामला 11 अक्टूबर को सामने आया था।

यह भी पढ़ें:- सरकारी कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, 11 लाख कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

घटना 27 सितंबर की है। केरल के त्रिरुवल्ला में अंधविश्वास के चलते डॉक्टर भगावल सिंह और उसकी पत्नी लैला ने 2 महिलाओं की गला रेतकर हत्या कर दी थी। फिर दोनों शवों के टुकड़े करके उन्हें दफना दिया। आरोपियों को भरोसा था कि ऐसा करने से उनके घर में धन-वैभव आने लगेगा। इस काम में एक तांत्रिक मोहम्मद शफी ने उनकी मदद की थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया था। त्रिरुवल्ला के रहने वाले डॉक्टर भगावल काफी समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। उनकी पत्नी लैला ने पेरुंबवूर में रहने वाले तांत्रिक शफी से कॉन्टैक्ट किया। उसने कहा- मानव बलि देने से ही भगवान खुश होंगे। उसने दो महिलाओं की बलि देने को कहा। (Manav Bali)

 

उन्होंने बताया कि वही बलि के लिए महिलाओं का इंतजाम भी कर देगा। वह मानव तस्करी भी करता था। पुलिस ने इस मामले में शफी को मुख्य आरोपी बनाया है। लैला ने फेसबुक के जरिए तांत्रिक से कॉन्टैक्ट किया। तांत्रिक कलाडी और कदवंतरा की रहने वाली दो महिलाओं को पैसों और काम का लालच देकर त्रिरुवल्ला लाया। यहां से डॉक्टर दंपती और तांत्रिक दोनों महिलाओं को लेकर पथनामथिट्टा के एलंथूर गए। यहीं तंत्र साधना करके उनकी बलि दी गई। एलंथूर में ही दोनों महिलाओं को दफना दिया गया। (Manav Bali)

पुलिस कमिश्नर सीएच नागाराजू ने बताया कि तीनों आरोपियों ने रोसेलिन और पदमा को बांधकर मार डाला, फिर शरीर के छोटे-छोटे टुकड़े किए। शुरुआती जांच में लग रहा है कि आरोपियों ने महिलाओं के शरीर के कुछ हिस्से खाए हैं। जिन महिलाओं की बलि दी गई, वो सितंबर से लापता थीं। कदवंतरा से लाई गई महिला के परिजन ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मुख्य आरोपी तांत्रिक मनोरोगी प्रतीत होता है, जिसने यौन सुख के लिए घटना को अंजाम दिया। शफी फेसबुक पर ऐसे लोगों को ढूंढता था, जो वित्तीय समस्याओं से जूझ रहे हों, फिर उन्हें नरबलि देने का सुझाव देता था। तांत्रिक शफी पर पहले से ही विभिन्न धाराओं से जुड़े 8 मामले दर्ज हैं।

पुलिस जांच कर रही है कि क्या शफी ने महिलाओं का यौन शोषण भी किया था। शफी बलि देने के साथ ही मानव तस्कर भी था, बलि के लिए वह लोगों को बहला-फुसलाकर लाता था। शफी पर साल 2020 में एक 75 साल की महिला से रेप करने का आरोप भी है। पुलिस गुमशुदा महिला की तलाश में उसके मोबाइल की लोकेशन के जरिए त्रिरुवल्ला पहुंची। वहां के CCTV फुटेज खंगालने के बाद महिला का डॉक्टर से संपर्क होने का पता चला। पुलिस ने डॉक्टर दंपती को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने पूरा राज खोल दिया। इसके बाद तांत्रिक शफी और डॉक्टर दंपती को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि हमने मारे गए दोनों महिलाओं के शरीर के सभी हिस्सों को बरामद कर लिया है। पीड़ित महिला में से एक के शरीर के अंगों को तीन गड्ढों में से बरामद किया गया जहां उन्हें दफनाया गया था। मुख्य आरोपी शफी ने वित्तीय कठिनाइयों वाले लोगों को खोजने के लिए फेसबुक का इस्तेमाल किया। उसने भगवल सिंह और लैला को पाया, जो मानव बलि में रुचि रखते थे। शफी ने अपनी पत्नी के फोन में फेसबुक चलाया था लेकिन वह नहीं जानती थी। हम इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि क्या मुख्य आरोपी शफी ने कोई यौन शोषण किया है। इस मानव बलि अनुष्ठान मामले के अलावा विभिन्न अपराधों के तहत शफी के खिलाफ 8 मामले दर्ज हैं। (Manav Bali)

बता दें कि जून 2022 में भी एक 49 साल की महिला की बलि देने का मामला सामने आया था। महिला लॉटरी बेचने का काम करती थी। उससे भी पैसों का लालच देकर एक कपल अपने साथ ले गया था। बाद में उसकी हत्या कर दी गई। आरोपियों ने महिला के शव के टुकड़े करके दफना दिया था। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने घटना पर शोक जताते हुए कहा कि मानसिक बीमार लोग ही इस तरह के अपराध कर सकते हैं। काला जादू और जादू टोना सभ्य समाज के लिए खतरा हैं। (Manav Bali)

Related Articles

Back to top button