फिर आतंकी हमले में 6 लोगों की मौत, 81 घायल
Bomb Blast in Turkey: तुर्की के इस्तांबुल बम ब्लास्ट में 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 81 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि धमाका शाम करीब 4 बजकर 15 मिनट एक भीड़-भाड़ वाली संकरी गली में हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक धमाका एक महिला ने किया है। यहे भी कहा जा रहा है कि हमले में 3 लोग शामिल थे। इनमें से एक महिला और दो युवक थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि एक महिला करीब 40 मिनट तक गली में रखी एक बेंच पर बैठी रही। इसके बाद वो भीड़-भाड़ वाली जगह में एक बैग गिराकर बाहर निकल गई। इसके कुछ ही मिनट के बाद धमाका हुआ। माना जा रहा है कि इसी बैग में बम था।
यह भी पढ़ें:- प्रदेश में पहली बार साहू समाज की युवती बनेगी जैन साध्वी, 28 नवंबर को लेंगी दीक्षा
तुर्की के उप-राष्ट्रपति फुआत ओकटे ने इस धमाके को आतंकवादी हमला बताया है। उन्होंने भी कहा कि ब्लास्ट को अंजाम देने वाली एक महिला थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम पहुंची। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एक पुलिस अफसर ने कहा कि हमने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। हमलावरों की तलाश की जा रही है। धमाके में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 2 लोगों की जान इलाज के दौरान चली गई। मामले की पूरी जानकारी के लिए CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। (Bomb Blast in Turkey)
https://twitter.com/amnachaudhry01/status/1591794851850637312
इस्तिकलाल एवेन्यू में स्थानीय लोगों और विदेश से आने वालों की भीड़ बनी रहती है। जैसे ही हमला हुआ, शॉपिंग करने आए लोग तुरंत बाहर ही तरफ भागने लगे। रविवार यानी छुट्टी का दिन होने की वजह से इस्तिकलाल में भीड़ ज्यादा थी। माना जा रहा है कि भीड़ ज्यादा होने की वजह से ब्लास्ट करने के लिए इस जगह को चुना गया था।
This is so sad and terrifying. Praying for people’s safety in Istanbul. Bomb blast in turkey!#taksim #bomba #Turkey pic.twitter.com/2PcxvpicO9
— Imtiaz Ali (@ImtiazAliPak) November 13, 2022
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जिस संदिग्ध महिला पर धमाका करने का शक है, वह महिला कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी की मेंबर है। ये पार्टी एक कुर्दिश उग्र वामपंथी संगठन है। ये 1984 में बना था। 1990 के दशक से यह आतंकवाद फैलाने लगा है। यह ज्यादातर नॉर्थ इराक और साउथ-ईस्ट तुर्की में एक्टिव है। इसका मकसद साउथ-ईस्ट तुर्की में एक स्वतंत्र कुर्दिश राज्य की स्थापना करना था। (Bomb Blast in Turkey)