Trending

अगर आप भी हो चुके हैं Youtube Ads से परेशान तो बस अपनाना होगा ये तरीका, पढ़ें पूरी जानकारी

YouTube Ads : YouTube पर वीडियो देखना किसे नहीं पसंद होगा। इस प्लेटफॉर्म पर आप मूवीज से लेकर शॉर्ट वीडियोज तक आसानी से देख सकते हैं। गूगल का यह ऐप कई मामलों में खास है। मगर इसका पूरा मजा तक खराब हो जाता है। जब वीडियो के बीच में ऐड (YouTube Ads) देखने पड़ते हैं। YouTube Videos को फ्री देखने के लिए यूजर्स को ऐड (YouTube Ads) देखने होते हैं।

यह भी पढ़ें : दो दिन के दक्षिण भारत दौरे पर पीएम मोदी, तेलंगाना में राज्य की सरकार पर साधा निशाना

कई बार इन Ads को 4 से 5 सेकेंड बाद स्किप करने का ऑप्शन मिल जाता है। वहीं कई बार आपको पूरे 15 सेकेंड के Ads देखने पड़ते हैं। ऐड की टाइमिंग कई मौकों पर इतनी गड़बड़ होती है कि पूरे वीडियो का एक्सपीरियंस खराब हो जाता है। इससे बचने के लिए YouTube प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान ऑफर करता है।

YouTube Ads : खरीदना पड़ेगा YouTube Premium

इस प्लान में यूजर्स को ऐड्स नहीं देखने होते हैं। साथ ही यूजर्स को YouTube Music का भी एक्सपीरियंस मिलता है। इस प्लेटफॉर्म पर आप म्यूजिक बैकग्राउंड में प्ले कर सकते हैं। मगर इसके लिए आपको पैसे खर्च करने होते हैं। यानी आपको YouTube Premium का सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा।

इसकी कीमत 129 रुपये से शुरू होती है। अगर आप पैसे खर्च नहीं करना चाहते हैं, तो एक तरीका ऐसा भी है जिसकी मदद से आप YouTube Ads को रिमूव कर सकते हैं। इसके लिए आपको सेटिंग में मामूली बदलाव करना होगा।

फ्री में हटाना चाहते हैं

वेब ब्राउजर पर Ads को रिमूव करने के लिए आपको एक एक्सटेंशन जोड़ना होगा। Adblock For YouTube एक्सटेंशन की मदद से आप यूट्यूब पर दिखने वाले ऐड को ब्लॉक कर सकते हैं।

ये एक्सटेंशन क्रोम के अलावा Edge और दूसरे ब्राउजर पर भी काम करता है। इस तरीके से आप YouTube पर ऐड फ्री एक्सपीरियंस हालिस कर सकते हैं। वहीं आप स्मार्टफोन पर भी Ads को ब्लॉक कर सकते हैं।

मगर इसके लिए आपको थर्ड पार्टी ऐप्स की मदद लेनी होगी। आप चाहें, तो फोन में भी ब्राउजर पर इस एक्सटेंशन को यूज करके ऐड्स को ब्लॉक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : शादी के 6 साल बाद माता-पिता बने बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर, दिया बेटी को जन्म

इसके अलावा आपको Google Play Store से Free Adblocker Browser, Adblock & Private Browser डाउनलोड करना होगा। ये ऐप कुछ और नहीं बल्कि एक वेब ब्राउजर है। जिस पर आपको ऐड्स नजर नहीं आते हैं। इस तरह से आप फोन पर भी YouTube Ads को रिमूव कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button