Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

ATM कार्ड पर मिलता है लाइफ इंश्योरेंस, इस तरह आप भी कर सकते हैं क्लेम

Life Insurance on ATM : आज-कल हर कोई ATM कार्ड का उपयोग कर रहा है। इसके साथ ही ऑनलाइन पेमेंट का क्षेत्र काफी बढ़ा है, जिसकी वजह से लोगों की कैश पर निर्भरता कम हो गई है, लेकिन क्या आपको पता है कि ATM कार्ड पर भी आपको लाइफ इंश्योरेंस मिलता है। नहीं तो आज हम इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं। ATM पर फ्री इंश्योरेंस मिलता है। पर जानकारी के अभाव में लोग मुफ्त में मिल रही जरूरी सुविधाओं का इस्तेमाल करने से छूट जाते हैं। बैंक जैसे ही किसी ग्राहक को डेबिट/ATM कार्ड इश्यू करता है, उसके साथ ही ग्राहक को दुर्घटना या असमय मौत का इंश्योरेंस मिल जाता है।

यह भी पढ़ें:- मिलिट्री की एयर स्ट्राइक से 100 आतंकी ढेर, 12 कमांडर भी शामिल

SBI यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक पर्सनल एक्सीडेंटल इंश्योरेंस नॉन एयर बीमा डेबिट कार्ड होल्डर को असमय मौत के लिए बीमा प्रदान करता है। बीमा कवर अलग-अलग कार्ड पर निर्भर करता है। अगर किसी के पास SBI गोल्ड, मास्टरकार्ड या वीजा कार्ड है, तो उसे 2 लाख रुपये का कवर मिलता है। बैंक के मुताबिक ये बीमा कवर तब चालू होता है, जब कार्ड का इस्तेमाल दुर्घटना की तारीख से पिछले 90 दिनों के दौरान एक बार किसी भी चैनल ATM, POS, E-COM पर किया गया हो। हालांकि इसकी जानकारी नहीं होने के कारण गिने-चुने लोग ही ये इंश्योरेंस को क्लेम कर पाते हैं। (Life Insurance on ATM)

वहीं अगर कोई व्यक्ति किसी सरकारी या गैर-सरकारी बैंक के ATM का इस्तेमाल कम से कम 45 दिनों से कर रहा है, तो वो कार्ड के साथ मिलनेवाली इश्योरेंस सर्विस का हकदार हो जाता है। हालांकि अलग-अलग बैंकों ने इसके लिए अलग-अलग अवधि तय कर रखी है। बैंक ग्राहकों को कई प्रकार के डेबिट कार्ड जारी करते हैं। ATM कार्ड की कैटेगरी के हिसाब से ही उस पर मिलने वाले इंश्योरेंस की राशि तय होती है। (Life Insurance on ATM)

बैंक के मुताबिक ग्राहकों को क्लासिक कार्ड पर एक लाख रुपये, प्लेटिनम कार्ड पर दो लाख रुपये, सामान्य मास्टर कार्ड पर 50 हजार रुपये, प्लेटिनम मास्टर कार्ड पर पांच लाख रुपये और वीजा कार्ड पर 1.5-2 लाख रुपये तक इंश्योरेंस कवरेज बैंकों द्वारा प्रदान किया जाता है। प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत खुले खातों पर मिलने वाले रुपे कार्ड पर भी ग्राहकों को एक से दो लाख रुपये तक का बीमा कवरेज मिलता है। (Life Insurance on ATM)

ग्राहक इस तरह कर सकते हैं क्लेम

आप भी क्लेम कर सकते हैं। उदहारण के तौर पर अगर किसी डेबिट कार्ड होल्डर की हादसे में मौत हो जाती है, तो उसका नॉमिनी संबंधित बैंक में जाकर इंश्योरेंस क्लेम कर सकता है। इसके लिए बैंक में आवेदन देना होगा। नॉमिनी को मृत्यु प्रमाण पत्र, FIR की कॉपी, आश्रित का प्रमाण पत्र, मृतक के प्रमाण पत्र की मूल कॉपी जमा करने पड़ते हैं। इसके बाद बैंक प्रोसेस करेगा और आपको इंश्योरेंस की राशि मिल जाएगी, जिससे दुख की घड़ी में परिवार को कुछ मदद मिल सकेगी। (Life Insurance on ATM)

Back to top button
error: Content is protected !!