Google Analytics —— Meta Pixel

IPL ऑक्शन के लिए 991 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन, लिस्ट में 277 विदेशी भी शामिल

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL 2023 के लिए 23 दिसंबर को कोच्चि में होने वाले ऑक्शन में 991 खिलाड़ी भाग लेंगे। बुधवार को IPL ऑक्सन के रजिस्ट्रेशन के लिए आखिरी तारीख थी। इसके लिए 991 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया, जिनमें सबसे ज्यादा 714 भारतीय और 277 विदेशी खिलाड़ियों का नाम शामिल हैं। इनमें 185 कैप्ड और 786 अनकैप्ड और 20 खिलाड़ी एसोसिएट देश के शामिल हैं। IPL 2023 में अभी लंबा समय है, लेकिन टूर्नामेंट के लिए होने वाली मिनी ऑक्शन ज्यादा दूर नहीं है।

यह भी पढ़ें:- DEO के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित शिक्षकों को नोटिस जारी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने बताया है कि इस नीलामी के लिए भारत समेत दुनियाभर से करीब एक हजार खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर करवाया है, जिसमें 277 विदेशी खिलाड़ी भी हैं। IPL 2023 सीजन की नीलामी से पहले 15 नवंबर तक सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने अपने-अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी की थी। इसमें कुछ टीमों ने आधे से ज्यादा खिलाड़ियों को रिलीज किया था, जबकि कुछ ने गिने-चुने खिलाड़ियों को ही लौटाया था। इसी आधार पर बचे हुए स्थानों के लिए अब नीलामी होगी, लेकिन इसके लिए भी 991 खिलाड़ी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। (IPL 2023)

बता दें कि 991 खिलाड़ियों में से कुल 714 भारतीय हैं, जिनमें से 19 खिलाड़ी कैप्ड हैं यानी वे भारत के लिए खेल चुके हैं। विदेशी खिलाड़ियों की संख्या कुल 277 है, जिसमें 166 कैप्ड प्लेयर्स हैं ये 277 खिलाड़ी 14 अलग-अलग देशों का हिस्सा हैं। विदेशी खिलाड़ियों में 20 खिलाड़ी असोसिएट टीमों से हैं। यानी ऐसी टीमें जिन्हें ICC के पूर्ण सदस्य का दर्जा प्राप्त नहीं है। वहीं अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों में से 91 ऐसे नाम हैं, जो IPL के पिछले सीजनों में खेल चुके हैं। (IPL 2023)

इसी तरह अनकैप्ड विदेशियों में सिर्फ 3 ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जो बीते IPL सीजनों में खेल चुके हैं। रजिस्टर कराने वालों में अभी तक IPL का एक भी सीजन नहीं खेलने वाले अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों की संख्या 604 है, जबकि ऐसे विदेशी खिलाड़ियों की संख्या 88 है। IPL के नियमों के मुताबिक हर फ्रेंचाइजी अपने स्क्वॉड में ज्यादा से ज्यादा 25 खिलाड़ियों को रख सकती है। अगर हर फ्रेंचाइजी नीलामी में अपने स्क्वॉड को पूरा यानी 25 खिलाड़ियों तक पहुंचाती है, तो कुल 87 खिलाड़ी नीलामी में बिक सकेंगे। इनमें से सिर्फ 30 खिलाड़ी विदेशी हो सकते हैं। (IPL 2023)

277 विदेशी खिलाड़ियों में से सिर्फ दो टीमें ऐसी हैं, जिसके 50 से ज्यादा खिलाड़ियों ने अपना दावा पेश किया है। इसमें ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा 57 और फिर साउथ अफ्रीका के 52 खिलाड़ी रेस में उतरेंगे। वहीं नेदरलैंड्स, यूएई, नामीबिया और स्कॉटलैंड जैसी टीमों के खिलाड़ी भी चुने जाने की उम्मीद करेंगे। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के 57, अफगानिस्तान के 14, बांग्लादेश के 6, इंग्लैंड के 31, आयरलैंड के 8, नामीबिया के 5, नेदरलैंड्स के 7, न्यूजीलैंड के 27, स्कॉटलैंड के 2, साउथ अफ्रीका के 52, श्रीलंका के 23, यूएई के 6, वेस्टइंडीज के 33 और जिम्बाब्वे के 6 खिलाड़ियों ने अपना नाम दर्ज कराया है। (IPL 2023)

इधर, BCCI ने गुरुवार को तीन सदस्यीय क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी की निुयक्ति की है। इस कमेटी में अशोक मल्होत्रा, जतिन परांजपे और सुलक्षणा नाइक को शामिल किया गया है। मल्होत्रा ने भारत के लिए 7 टेस्ट मैच खेले हैं। वे भारतीय क्रिकेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे चुके हैं। वहीं परांजपे ने भारत के लिए 4 वनडे मैच खेलें हैं और वह मेंस सिलेक्शन कमेटी के सदस्य भी रह चुके हैं। सुलक्षणा नाइक ने 46 वनडे मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने भारत के लिए 2 टेस्ट और 31 T-20I खेले हैं। (IPL 2023)

Back to top button
error: Content is protected !!