Google Analytics —— Meta Pixel

CM सेंट पॉल्स केथैड्रल चर्च में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल

St  Paul Cathedral Church: मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल 25 दिसंबर को यानी आज क्रिसमस के अवसर पर राजधानी रायपुर के सेंट पॉल्स केथैड्रल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और इसके बाद वे बेमेतरा जिले के ग्राम लोलेसरा में कबीर पंथ के संत समागम मेला और बेरला में मनवा कुर्मी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

यह भी पढ़ें:- CM भूपेश ने किया हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी का अनावरण 

निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10.30 बजे राजधानी रायपुर के सेंट पॉल्स केथैड्रल चर्च में क्रिसमस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे पुलिस परेड ग्राउंड रायपुर से हेलीकॉप्टर से दोपहर 12.30 बजे प्रस्थान कर 01 बजे बेमेतरा जिले के ग्राम लोलेसरा पहुंचेंगे जहां वे कबीरपंथ समाज द्वारा आयोजित संत समागम मेंला में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद बघेल कार द्वारा 3.25 बजे नगर पंचायत बेरला पहुंचेंगे जहां वे मनवा कुर्मी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और माता बिंदेश्वरी बघेल स्मृति सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर शाम 4.40 बजे रायपुर लौट आएंगे। (St  Paul Cathedral Church)

Back to top button
error: Content is protected !!