श्रीलंका के खिलाफ भारत की शानदार जीत, 91 रन जीतकर अपने नाम की सीरीज
IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच T-20 सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम पर खेला गया, जिसे टीम इंडिया ने 91 रनों से जीत लिया है। इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है। भारतीय टीम ने श्रीलंका से लगातार 5वीं होम सीरीज जीती है। दोनों टीमों के बीच अब तक भारत में 6 सीरीज हो चुकी हैं। इनमें से सिर्फ एक ड्रॉ रही है, जो 2009 में खेली गई थी।
यह भी पढ़ें:- राजधानी के सभी जेलों में छापेमारी, 117 मोबाइल बरामद होने पर 5 अधिकारी सस्पेंड
बता दें कि टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 228 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। उसके बाद श्रीलंकाई बल्लेबाजों को 16.4 ओवर में 137 रन पर ऑल आउट कर दिया। भारत की जीत के हीरो सूर्यकुमार यादव रहे। उन्होंने 51 गेंद पर 112 रन बनाए। सूर्या को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं अक्षर पटेल प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे। अक्षर ने 117 रन बनाने के साथ तीन विकेट भी चटकाए हैं। भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव ने शतकीय पारी खेली। (IND vs SL)
#INDvSL सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम राजकोट में खेले गए तीसरे टी-20 मैच में भारत ने श्रीलंका को 91 रन से हराकर 3 मैचों की श्रृंखला 2-1 से जीत ली है।
(फोटो सौजन्य: BCCI) pic.twitter.com/n9IRxyDyac
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 7, 2023
भारत की ओर से सूर्यकुमार ने 112 रन बनाए। सूर्या के अलावा शुभमन गिल ने 46 और राहुल त्रिपाठी ने 35 रन बनाए। श्रीलंका के लिए दिलशान मदुशंका ने 2 विकेट लिए। जबकि कसुन रजिथा, चमिका करुणारत्ने और वनिंदु हसरंगा के हिस्से एक-एक विकेट आए। जवाबी पारी में श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका और ओपनर कुसल मेंडिस ने 23-23 रन बनाए। धनंजया डी सिल्वा ने 22 रन जोड़े। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट चटकाए। जबकि हार्दिक पंड्या, उमरान मलिक और युजवेंद्र चहल ने दो-दो विकेट लिए। (IND vs SL)
𝗪.𝗜.𝗡.𝗡.𝗘.𝗥.𝗦! 🏆#TeamIndia | #INDvSL | @mastercardindia pic.twitter.com/LZkiifhNyQ
— BCCI (@BCCI) January 7, 2023
सूर्या ने श्रीलंका के खिलाफ 45 बॉल में शतक जमाया। ये उनके T-20 इंटरनेशनल करियर का तीसरा शतक है। T-20 करियर में उनसे ज्यादा शतक भारत के रोहित शर्मा ही लगा सके। रोहित के नाम 4 T-20 शतक हैं। सूर्या ने भारत के लिए दूसरा सबसे तेज शतक भी जमाया। उनसे पहले रोहित ने ही 35 बॉल में शतक लगाया था। पावरप्ले में 52 रन पर 2 विकेट गंवाने के बाद सूर्या-गिल ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 111 रन जोड़े। गिल 46 रन बनाकर आउट हुए। सूर्या यादव ने इस साझेदारी में 77 और गिल ने 32 रन बनाए। (IND vs SL)
A proud Captain @hardikpandya7 collects the trophy as #TeamIndia win the T20I series 2-1.#INDvSL @mastercardindia pic.twitter.com/hzpOrocYjU
— BCCI (@BCCI) January 7, 2023
आपको बता दें कि पावरप्ले के पहले ही ओवर में भारत ने एक विकेट गंवा दिया। ओपनर ईशान किशन एक रन बनाकर दिलशान मदुशंका की दूसरी ही बॉल पर धनंजय डी सिल्वा के हाथों कैच आउट हुए। उनके बाद राहुल त्रिपाठी ने 16 गेंद में तेजी से 35 रन बनाए, लेकिन शुभमन गिल के साथ 49 रन जोड़ने के बाद वह भी चमिका करुणारत्ने का शिकार हो गए। भारत ने पावरप्ले के 6 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 53 रन बनाए। कप्तान हार्दिक पंड्या ने पिछले मैच की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया था। जबकि दसुन शनाका ने अविष्का फर्नांडो को प्लेइंग में मौका दिया था। (IND vs SL)
For his all-round brilliance in the #INDvSL T20I series, @akshar2026 becomes the Player of the Series 👏👏#TeamIndia | @mastercardindia pic.twitter.com/x3lsTm51Ti
— BCCI (@BCCI) January 7, 2023
No surprises there as @surya_14kumar is adjudged Player of the Match for his scintillating unbeaten century in the 3rd T20I. 👏🏾🫡⭐️
Details – https://t.co/AU7EaMxCnx #INDvSL #TeamIndia @mastercardindia pic.twitter.com/bbWkyPRH4m
— BCCI (@BCCI) January 7, 2023
Starting the year right 🏆🇮🇳 pic.twitter.com/Kb46lOALhT
— Surya Kumar Yadav (@surya_14kumar) January 7, 2023
भारत के प्लेइंग-11 में हार्दिक पंड्या (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, शिवम मावी, युजवेंद्र चहल और उमरान मलिक शामिल थे। जबकि श्रीलंका के प्लेइंग-11 में दसुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पथुम निसंका, चरिथ असलंका, अविष्का फर्नांडो, धनंजय डी सिल्वा, वनिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, कसुन रजिथा, दिलशान मदुशंका और महीश तीक्षणा शामिल थे। इस जीत के साथ ही हार्दिक पंड्या की कप्तानी में सीरीज जीत का रिकॉर्ड कायम है। (IND vs SL)



