Google Analytics —— Meta Pixel

BJP नेता OP चौधरी ने PSC को लेकर उठाए सवाल, विकास उपाध्याय ने दिया ये जवाब

OP Chowdhary on PSC: PSC की परीक्षा में पूछे गए सवालों पर भाजपा प्रदेश महामंत्री OP चौधरी ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ प्रश्नों में सही विकल्प ही नहीं दिया गया। कुछ प्रश्नों के विकल्प में 200 सालों का अंतर है। वहीं अब बच्चों से ये पूछा जा रहा है कि राजनांदगांव में CM ने भेंट मुलाकात कब की।

यह भी पढ़ें:-हादसों से भरा सोमवार, अलग-अलग हादसों में इतने लोगों की मौत

BJP नेता OP चौधरी ने कहा कि ये सब जानबूझकर इसीलिए किया जा रहा है कि एक गांव का गरीब व्यक्ति कभी आगे ना बढ़ सके। हमारे छत्तीसगढ़ के PSC भ्रष्टाचार, स्तरहीनता की पराकाष्ठा को पार कर रही है। ये गांव-गांव से आए बच्चों और उनके माता-पिता के साथ अन्याय है। वहीं PSC के सवालों पर BJP के आरोप को लेकर विधायक विकास उपाध्याय ने जबाव दिया है। उन्होंने कहा कि BJP भेंट मुलाकात और गौठान से घबराई है। इसलिए PSC के प्रश्नों का विरोध कर रही है। (OP Chowdhary on PSC)

इधर, कांग्रेस की अंतर्कलह पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि विजय जांगिड़ को छत्तीसगढ़ में सह प्रभारी नियुक्त करवाया। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने अपने विश्वस्त को नियुक्त करवाया। कांग्रेस के कई खेमों के बीच बड़ी खाई दिख रही है। बता दें कि बीते दिनों PCC प्रभारी शैलजा ने विधायकों के साथ बैठक की थी। (OP Chowdhary on PSC)

50 से ज्यादा विधायकों के साथ वन-टू-वन चर्चा

PCC प्रभारी शैलजा ने 50 से ज्यादा विधायकों के साथ वन-टू-वन चर्चा की थी। साथ ही पूछ था कि उन्हें किस नेता या मंत्री से परेशानी है। हालांकि बैठक के बाद PCC प्रभारी शैलजा ने कहा था कि किसी भी नेता या विधायक को किसी से भी कोई परेशानी नहीं है। सभी एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। किसी भी मंत्री या विधायकों में कोई मतभेद नहीं है। (OP Chowdhary on PSC)

Back to top button
error: Content is protected !!