Google Analytics —— Meta Pixel

वन मंत्री मोहम्मद अकबर की मां की अंतिम यात्रा में शामिल हुए CM भूपेश

Minister Akbar Mother Death: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के मौदहापारा में वन मंत्री मोहम्मद अकबर के निवास पहुंचकर उनकी मां की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने माताजी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और जनाजे को कांधा दिया। मुख्यमंत्री ने अकबर और उनके परिवारजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। उन्होंने ईश्वर से माताजी की आत्मा की शांति और परिवारजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें:- CM भूपेश बघेल ने गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को जारी की राशि

बता दें कि कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर की मां फैमुननिशा का हार्ट अटैक से निधन हो गया। 90 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। मौदहपारा निवासी स्वर्गीय मोहम्मद रशीद की पत्नी फैमुननिशा 90 साल की थीं। वे स्वर्गीय मोहम्मद अख्तर, स्वर्गीय मोहम्मद सरवर, छत्तीसगढ़ के वन मंत्री मोहम्मद अकबर और मोहम्मद असगर की मां थीं। उन्हें मौदहापारा कब्रिस्तान में सुपर्दे खाक किया गया। CM भूपेश ने ट्वीट कर कहा था कि मां का जाना दुखद होता है। (Minister Akbar Mother Death)

Back to top button
error: Content is protected !!