26 मार्च को राजनांदगांव जिले के दौरे पर रहेंगे CM बघेल, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

CM Ka Rajnandgaon Daura: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 26 मार्च को राजनांदगांव जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री बघेल वहां छुरिया विकासखंड में पंचायत कैफे छुरिया का शुभारंभ करेंगे। साथ ही कंवर महोत्सव 2023 और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक द्वारा आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल इस दौरान 105 करोड़ 71 हजार रूपए की लागत के 19 कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे, जिसमें 8 करोड़ 66 लाख 39 हजार रूपए की लागत के 6 कार्यों का लोकार्पण और 96 करोड़ 34 लाख 32 हजार रूपए की लागत के 13 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। विभिन्न विभागीय योजना अंतर्गत 165 हितग्राहियों को 2 करोड़ 56 लाख रूपए से अधिक राशि के सामग्री का वितरण भी करेंगे।

यह भी पढ़ें:- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत शादी के बंधन में बंधे 203 जोड़े

बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुंगेली जिले के सरगांव में आयोजित भरोसे का सम्मान कार्यक्रम में 731 करोड़ 54 लाख रूपए की लागत के 73 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। CM बघेल के द्वारा किए गए भूमिपूजन के 54 कार्यों की लागत 555.42 करोड़ रूपए और लोकार्पित 19 कार्यों की लागत 176.12 करोड़ रूपए हैं। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत, पंचायत ग्रामीण विकास और कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री शिव डहरिया, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत उपस्थित रहे। इससे पहले हेलीपेड पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया।  (CM Ka Rajnandgaon Daura)

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश स्तरीय ‘भरोसे का सम्मेलन‘ में प्रदेश के किसानों, भूमिहीन मजदूरों और पशुपालकों के लिए संचालित न्याय योजनाओं के अंतर्गत कुल 1946 करोड़ 26 लाख रूपए की राशि का हितग्राहियों के खाते में अंतरण किया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री बघेल ने महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना के तहत ग्रामीण युवाओं में उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रदेश के विभिन्न स्थानों में नवनिर्मित 278 मल्टीएक्टिविटी सेन्टर का लोकार्पण और राजीव गांधी नगरीय भूमिहीन मजदूर न्याय योजना का शुभारंभ किया। (CM Ka Rajnandgaon Daura) 

मुख्यमंत्री बघेल ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत खरीफ वर्ष 2021 की चौथी और अंतिम किस्त के रूप में 23 लाख 23 हजार 154 किसानों के खाते में 1793 करोड़ रूपए की राशि, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत 4 लाख 99 हजार 756 पात्र हितग्राहियों के खाते में तृतीय किस्त की 3000 रूपए प्रति हितग्राही के मान से कुल 149 करोड़ 92 लाख 68 हजार रूपए की राशि ट्रांसफर की। गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गोबर विक्रेता, पशुपालकों, महिला स्व-सहायता समूहों और गौठान समितियों के खाते में 6 करोड़ 34 लाख रूपए की राशि का भुगतान किया।  (CM Ka Rajnandgaon Daura)

Related Articles

Back to top button