Google Analytics —— Meta Pixel

भारी बारिश के कारण भूस्खलन, 176 लोगों की हुई मौत, एक ही परिवार के 11 बच्चों की गई जान

Flood in Congo: अफ्रीकी देश कांगो में बीते 2 दिनों से भारी बारिश का दौर जारी है, जिसके कारण भूस्खलन के साथ बाढ़ आ गई। इसकी वजह से अब तक 170 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक साउथ किवु प्रांत में कालेहे इलाके में 4 मई को एक नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ आई। इस वजह से बुशुशु और न्यामुकुबी गांव में पानी भर गया। न्यामुकुबी गांव में रहने वाले शख्स ने कहा कि बाढ़ से पूरे गांव में तबाही मच गई। उनकी मां और 11 बच्चे भी बह गए। वो जिंदा नहीं बचे। एक अन्य शख्स ने कहा कि बाढ़-भूस्खलन से उनका जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सब मलबे में अपनों को ढूंढ रहे हैं। लोग खुले में सोने और रहने के लिए मजबूर हो गए हैं।

यह भी पढ़ें:- महामाया एयरपोर्ट के रनवे को देखकर CM भूपेश ने जताई खुशी, कहा- पर्यटन को मिलेगा जबरदस्त बढ़ावा

किवु प्रांत के गवर्नर ने बताया कि कई घर पूरी तरह से डूब गए हैं। स्कूल, अस्पताल भी पूरी तरह से तबाह हो गए हैं। पीने के पानी और बिजली की सप्लाई भी बंद हो गई है। अब तक 176 लोगों की मौत हो चुकी है। ये आंकड़ा बढ़ सकता है। 100 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं। हालांकि लोकल सिविल सोसाइटी के मेंबर ने दावा किया है कि 226 शवों को मलबे से बाहर निकाला गया है।कई इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। (Flood in Congo)

एक बचाव कर्मचारी ने कहा कि मिट्टी काफी गीली है और इलाके में फिसलन के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आ रही हैं। कई लोग मलबे में दबे हैं। वहीं एक डॉक्टर ने बताया कि उनकी टीम दो दिन से बिना सोए लोगों की मदद कर रही है। उनके पास एक दिन में 56 से ज्यादा मरीज आ रहे हैं, जिनमें से 80% लोगों को फ्रैक्चर हुए हैं। कांगो के पड़ोसी देश रवांडा में भी भारी तबाही हुई है। 2 मई से शुरू हुई बारिश ने बाढ़ और भूस्खलन का रूप ले लिया, जहां अब तक 130 लोगों की मौत हो चुकी है। 5 हजार से ज्यादा घर तबाह हो गए हैं। (Flood in Congo)

जानकारी के मुताबिक  पश्चिमी प्रांत में करीब 17 सड़कें, 26 ब्रिज पूरी तरह से तबाह हो गए। सरकार ने प्रभावित इलाकों में मदद के लिए राहत सामग्री भेजी है। रेस्क्यू ऑपरेशन भी जारी है। कांगो की आबादी 7 करोड़ है। ये पश्चिमी यूरोप के बराबर है।डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में सरकारी सैनिकों और उग्रवादियों के बीच करीब 20 साल से संघर्ष जारी है। कांगो को दुनिया में महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा अनसेफ या खतरनाक माना जाता है। बता दें कि यहां सैनिकों और उग्रवादियों के बीच झड़प की खबरें सामने आती रहती है। हालांकि इस बार प्राकृतिक आपदा ने लोगों को परेशान कर रखा है। (Flood in Congo)

Back to top button
error: Content is protected !!