Google Analytics —— Meta Pixel

CG Board Result 2023 : 10वी और 12वी की परीक्षाओं में फिर बेटियों ने मारी बाजी

CG Board Result 2023 : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष 2023 में कुल 337,569 परीक्षार्थी पंजीकृत हुये। इनमें से 3,30,681 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुये, जिनमें से 1,52,891 बालक तथा 1,77,780 बालिकायें सम्मिलित हुई, जिनमें से 3,30,055 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किये गये घोषित परीक्षा परिणाम में से उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की कुल संख्या 2.47,721 है अर्थात् कुल 75.05 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुये उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत 79.16 तथा बालकों का प्रतिशत 70.26 है।

यह भी पढ़ें : Golden Book Of World Records : डॉ. दीक्षा ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया नाम 

HS_TOP10

सम्मिलित परीक्षार्थियों में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 1,09,903 ( 33.30 प्रतिशत) है, द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 1.19,901 (36.32 प्रतिशत) है तथा तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 17,914 (5.43 प्रतिशत) है 03 परीक्षार्थी पास श्रेणी में उत्तीर्ण हुये हैं। 17,923 परीक्षार्थियों को पूरक की पात्रता है। कुल 626 परीक्षार्थियों के परिणाम विभिन्न कारणों से रोके गये हैं, जिनमें 16 परीक्षार्थियों के परिणाम नकल प्रकरण के कारण रोके गये हैं तथा 281 परीक्षार्थी का पात्रता के अभाव में परीक्षा आवेदन निरस्त किये गये हैं तथा 324 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम जांच की श्रेणी में रोका गया है। इसके अतिरिक्त 05 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम बाद में घोषित किये जायेंगे। वर्ष 2022 हाईस्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा में कुल 3,63,301 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुये थे, जिनमें से 1,71,530 बालक तथा 191,762 बालिकायें सम्मिलित हुई थीं सम्मिलित परीक्षार्थियों के उत्तीर्ण का प्रतिशत 74.28 था इस प्रकार गतवर्ष से इस वर्ष परीक्षा परिणाम में लगभग 0.82 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। CG Board Result 2023

TOP10(12th)

हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष 2023 में कुल 3,28,121 परीक्षार्थी पंजीकृत हुये। इनमें से 3,23,825 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुये, जिनमें से 1,43,919 बालक तथा 1,79,708 बालिकायें सम्मिलित हुई, जिनमें से 3,23,266 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किये गये। घोषित परीक्षा परिणाम में से उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की कुल संख्या 2,58,500 है अर्थात् कुल 79.96 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुये उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत 83.84 तथा बालकों का प्रतिशत 75.36 है। सम्मिलित परीक्षार्थियों में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 87.140 (26.96 प्रतिशत) है, द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 1,45,965 (45.15 प्रतिशत) है तथा तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 25,377 (785 प्रतिशत) है 18 परीक्षार्थी पास श्रेणी में उत्तीर्ण हुये हैं। 22,751 परीक्षार्थियों को पूरक की पात्रता है।

कुल 359 परीक्षार्थियों के परिणाम विभिन्न कारणों से रोके गये, जिसमें 30 परीक्षार्थियों के परिणाम नकल प्रकरण के कारण 279 परीक्षार्थी पात्रता के अभाव में परीक्षा आवेदन निरस्त किये गये हैं तथा 43 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम जांच की श्रेणी में रोका गया है। इसके अतिरिक्त 07 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम बाद में घोषित किये जायेंगे।

वर्ष 2022 हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा में कुल 2,87,873 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुये थे, जिनमें से 1,29,213 बालक तथा 1.58,480 बालिकायें सम्मिलित हुई थी। सम्मिलित परीक्षार्थियों के उत्तीर्ण का प्रतिशत 79.30 था। इस प्रकार गतवर्ष से इस वर्ष परीक्षा परिणाम में लगभग 0.86 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा में 2.418 एवं हायर सेकण्डरी में 2.308 परीक्षा केन्द्र तथा 29

समन्वय केन्द्र बनाये गये थे। छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार शैक्षणेत्तर गतिविधियों में हाईस्कूल

परीक्षा में 1,286 एवं हायर सेकण्डरी में 1913 कुल 3,199 छात्रों को बोनस अंक प्रदान किये गये हैं। वर्ष 2022 में हाईस्कूल परीक्षा में 1571 तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा में 1643 कुल 3,214 छात्रों को बोनस अंक प्रदान किया गया था। मण्डल द्वारा लिये गये निर्णय अनुसार प्रावीण्य सूची में शैक्षणेतर गतिविधियों के अंक नहीं जोड़े जाने का निर्णय लिया गया है। अतः इस वर्ष बोनस अंक को छोड़कर अस्थाई प्रावीण्य सूची तैयार की गई है। CG Board Result 2023

Back to top button
error: Content is protected !!