Google Analytics —— Meta Pixel

ग्रामीणों के घरों तक साफ पानी पहुंचाने जल मितान किए जाएंगे नियुक्त: विधायक विनोद चंद्राकर

MLA Vinod on Water: संसदीय सचिव और महासमुंद विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने कहा कि अब ग्रामीणों के घरों तक बाधारहित साफ पानी सुलभ कराने जल दीदी और जल मितान नियुक्त किए जाएंगे। भूपेश सरकार द्वारा जल जीवन मिशन के तहत पेयजल योजनाओं के संचालन और संधारण के लिए ग्रामीण युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें जल मितान, युवा उद्यमी तथा जल दीदी के रूप में योजनाओं के संधारण और संचालन के लिए तैयार करने का निर्णय लिया गया है। जल मितान कार्यक्रम शुरू करने वाला छत्तीसगढ़ राज्य देश का पहला राज्य है।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में अभी और बढ़ेगा तापमान, राजधानी रायपुर समेत 9 जिलों में लू का अलर्ट

संसदीय सचिव और विधायक चंद्राकर ने कहा कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जल मितान-युवा उद्यमी उद्यमिता कौशल विकास परियोजना की शुरुआत की। इसके तहत ग्रामीण अंचलों के युवाओं को रोजगार मिलेगा। जल जीवन मिशन के तहत बिछाए जा रहे पाइप लाइन और निर्माण हो रही टंकी के रखरखाव के लिए ये युवा काम करेंगे। उन्हें जल गुणवत्ता परीक्षण सर्विसेज, नल-पाइप फिटिंग रिपेयरिंग, आरो फिटिंग-रिपेयरिंग, इलेक्ट्रिकल फिटिंग-रिपेयरिंग, सोलर पैनल फिटिंग-रिपेयरिंग, पंप आपरेटर सर्विस आदि ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। (MLA Vinod on Water)

संसदीय सचिव और विधायक चंद्राकर ने कहा कि भूपेश सरकार द्वारा युवाओं को स्वरोजगार और रोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। युवाओं को बेरोजगारी भत्ता के साथ कौशल विकास का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इसी कड़ी में जल मितान-युवा उद्यमी उद्यमिता कौशल विकास परियोजना से ग्रामीण अंचलों के युवाओं को रोजगार मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में नल जल कनेक्शन देने का काम जोरशोर से जारी है। नल कनेक्शन के संचालन और संधारण के लिए बड़ी संख्या में प्रशिक्षित युवाओं की जरूरत होगी ताकि योजनाओं का सुचारू संचालन हो सके। लिहाजा प्रदेश सरकार ने जल जीवन मिशन योजना में एक कदम आगे बढ़ाते हुए जल मितान-युवा उद्यमी उद्यमिता कौशल विकास परियोजना की शुरुआत की है। (MLA Vinod on Water)

Back to top button
error: Content is protected !!