Google Analytics —— Meta Pixel

600 फीट गहरी खाई में गिरी कार, 10 लोगों की मौत

Road Accident in Pithoragarh: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां एक कार 600 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिसमें सवार सभी 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। पिथौरागढ़ के डिजास्टर मैनेजमेंट ऑफिसर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बोलेरो में ड्राइवर समेत 10 लोग सवार थे, जिसमें से कोई भी जिंदा नहीं बच सका है। हादसा पिथौरागढ़ जिले के मुंसियारी ब्लॉक के होकरा में हुआ। कार में सवार 7 लोग बागेश्वर जिले के शामा गांव और 3 लोग भानर गांव के रहने वाले थे। ये सभी होकरा में कोकिला देवी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा रहे थे।

यह भी पढ़ें:- CM भूपेश ने शाह से की आदिपुरुष बैन करने की मांग, ट्वीट कर कही ये बात

कई ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कार को खाई में गिरते हुए देखा। होकरा गांव के रहने वाले सुंदर सिंह ने बताया कि बुधवार रात इलाके में भारी बारिश हुई थी। इससे पहाड़ों से सड़क पर मलबा गिर गया और रास्ता छोटा रह गया। आशंका है कि इस वजह से एक्सीडेंट हुआ होगा। मृतकों में निशा सिंह (उम्र 24), उम्मेद सिंह (उम्र 28), किशन सिंह (उम्र 65), धर्म सिंह (उम्र 69), कुंदन सिंह (उम्र 58), शंकर सिंह (उम्र 40), सुंदर सिंह (उम्र 37), कुशल सिंह (उम्र 64), दान सिंह और ड्राइवर महेश सिंह (उम्र 40) शामिल हैं। कुमांऊ IG नीलेश आनंद ने बताया कि हादसे की सूचना के बाद पुलिस और जिला प्रशासन के साथ ही SDRF की टीमें मौके पर पहुंची, जिन्होंने सभी शवों को निकाला। (Road Accident in Pithoragarh)

हादसे को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- बागेश्वर के शामा से पिथौरागढ़ के नाचनी की ओर जा रहे वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कई लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य के लिए रेस्क्यू टीम रवाना कर दी गई है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने की कामना करता हूं। बता दें कि देशभर में सड़क हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। रोजाना कई लोगों की जिंदगी सड़क हादसों की वजह से जा रही है। (Road Accident in Pithoragarh)

Back to top button
error: Content is protected !!