2 टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा, वेस्टइंडीज से होगा मुकाबला

India Vs West Indies: WTC के फाइनल में हार के बाद टीम इंडिया अब वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैच और वनडे सीरीज खेलेगी। अगले महीने होने वाली मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है, जिसमें बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और तेज गेंदबाज उमेश यादव को टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया है। वहीं मोहम्मद शमी को आराम दिया गया है। जबकि युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड को जगह मिली है। तेज गेंदबाज नवदीप सैनी की भी वापसी हुई है। अजिंक्य रहाणे को टेस्ट सीरीज के लिए उप-कप्तानी की जिम्मेदारी मिली है।
यह भी पढ़ें:- विपक्षी एकता पर गृहमंत्री अमित शाह का तंज, कहा- ये सिर्फ फोटो सेशन
बता दें कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में 18 महीने बाद टीम इंडिया में रहाणे की वापसी हुई थी। रहाणे ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में 89 और 46 रन की पारी खेली थी। वनडे टीम में विकेटकीपर संजू सैमसन की वापसी हुई है। उन्हें चोटिल केएल राहुल की जगह टीम में शामिल किया गया है। सैमसन अपना आखिरी वनडे मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ नवंबर 2022 में खेले थे। वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेलेगी। टीम इंडिया पहले दो टेस्ट मैच खेलेगी। पहला मैच 12 जुलाई और दूसरा 20 जुलाई से होगा। वनडे सीरीज 27 जुलाई से शुरू होगी। वहीं पांच मैचों की T-20 सीरीज 3 अगस्त से 13 अगस्त तक चलेगी। (India Vs West Indies)
NEWS – India’s squads for West Indies Tests and ODI series announced.
TEST Squad: Rohit Sharma (Capt), Shubman Gill, Ruturaj Gaikwad, Virat Kohli, Yashasvi Jaiswal, Ajinkya Rahane (VC), KS Bharat (wk), Ishan Kishan (wk), R Ashwin, R Jadeja, Shardul Thakur, Axar Patel, Mohd.… pic.twitter.com/w6IzLEhy63
— BCCI (@BCCI) June 23, 2023
भारतीय टेस्ट टीम में रोहित शर्मा (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड, ईशान किशन (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट और नवदीप सैनी शामिल है। इसी तरह भारतीय वनडे टीम में रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक और मुकेश कुमार का नाम शामिल है। (India Vs West Indies)
India’s ODI Squad: Rohit Sharma (Capt), Shubman Gill, Ruturaj Gaikwad, Virat Kohli, Surya Kumar Yadav, Sanju Samson (wk), Ishan Kishan (wk), Hardik Pandya (VC), Shardul Thakur, R Jadeja, Axar Patel, Yuzvendra Chahal, Kuldeep Yadav, Jaydev Unadkat, Mohd. Siraj, Umran Malik, Mukesh… pic.twitter.com/PGRexBAGFZ
— BCCI (@BCCI) June 23, 2023



