रायगढ़ में 3 जुलाई को रोजगार मेले का आयोजन, भरे जाएंगे 400 पद

Raigarh Employment Fair: रायगढ़ कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। युवाओं में कौशल विकास और रोजगार के मौके उपलब्ध कराने के लिए इस दिशा में जिला प्रशासन लगातार कार्य कर रही है। ताकि प्लेसमेंट और रोजगार मेला के माध्यम से स्थानीय युवाओं को यहां के उद्योगों में ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिले। बीते अप्रैल से अभी तक 1100 युवाओं को ऑफर मिल चुके हैं। इसी कड़ी में आगामी 3 जुलाई को रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें विभिन्न कंपनियों द्वारा 400 पदों पर भर्ती की जाएगी।
यह भी पढ़ें:- PM ने किया राष्ट्रीय सिकलसेल एनीमिया उन्मूलन मिशन का शुभारंभ, स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव भी हुए शामिल
जिला रोजगार अधिकारी रामजीत राम ने बताया कि निजी क्षेत्र की रिक्तियों में 3 जुलाई 2023 को सुबह 10 बजे से जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायगढ़ में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला के माध्यम से मेसर्स चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड में कस्टमर रिलेशनशिप ऑफिसर के लिए 50 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए न्यूनतम 12 वीं पास होना अनिवार्य है। इसी तरह SIS सिक्यूरिटी कंपनी लिमिटेड रायगढ़ में सिक्यूरिटी गार्ड के 50 पद और एसआईएस सिक्यूरिटी कंपनी लिमिटेड जशपुर में सिक्यूरिटी गार्ड के 200 पदों में भर्ती की जाएगी। इसके लिए न्यूनतम 10वीं पास होना अनिवार्य है। (Raigarh Employment Fair)
इसी तरह SIS सिक्यूरिटी कंपनीलिमिटेड जशपुर में ही ग्रेजुएड ट्रेनी ऑफिसर के 100 पदों पर भर्ती ली जाएगी, जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक मांगी गयी है। गौरतलब है कि युवाओं को रोजगार मुहैय्या कराने के लिए कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने विभागीय अधिकारियों और उद्योग प्रतिनिधियों की बैठक लेकर ज्यादा से ज्यादा वेकेंसी जारी कर स्थानीय युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए निर्देशित किया है। जिसके आधार पर समय-समय पर रोजगार मेला, काऊंसिलिंग शिविर जैसे आयोजन किए जा रहे हैं, जहां आवेदकों को कंपनी से सीधा संवाद का मौका मिल रहा है। साथ ही कई कंपनियों में भर्ती की प्रक्रिया एक साथ हो रही है, जिसका लाभ स्थानीय युवाओं को मिल रहा है। (Raigarh Employment Fair)
1100 युवाओं को मिल चुका जॉब ऑफर
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा की पहल से युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के प्रयास लगातार जारी है। बीते तीन माह में ही रोजगार मेला और उद्योगों से समन्वय कर करीब 1100 लोगों को जॉब ऑफर्स दिए जा चुके हैं। अप्रैल माह में जिला प्रशासन द्वारा तमनार में वृहद रोजगार मेला लगाया गया था, जहां 710 युवाओं को विभिन्न कंपनियों और संस्थानों द्वारा रोजगार दिया गया था। इसी के साथ ही स्थानीय उद्योगों और कंपनियों में प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से युवाओं को ऑफर दिए गए हैं। इसके लिए काऊंसिलिंग शिविर भी लगाया गया था, जहां 200 युवाओं को कंपनियों के द्वारा जॉब ऑफर दिए गए थे। अप्रेन्टिशिप योजना के तहत 200 से अधिक तकनीकी पदों पर भी टेक्नीकल योग्यता रखने वाले आवेदकों को ऑफर्स दिए गए हैं। आगामी 3 जुलाई को जिला रोजगार कार्यालय रायगढ़ द्वारा फिर रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 400 पद भरे जाएंगे। (Raigarh Employment Fair)



