Google Analytics —— Meta Pixel

शिक्षित बेरोजगारों के लिए रायपुर में 3 जुलाई को जॉब फेयर का होगा आयोजन, पढ़ें पूरी खबर

Raipur Job Fair: रायपुर जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा 3 जुलाई को जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है। ये जिला रोजगार कार्यालय पुराना पुलिस मुख्यालाय में सुबह 11 बजे से 2 बजे तक आयोजित होगा। इस प्लेसमेंट कैंप का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है। जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र के उपसंचालक ने इसे लेकर जानकारी दी है। 

यह भी पढ़ें:- रायगढ़ में 3 जुलाई को रोजगार मेले का आयोजन, भरे जाएंगे 400 पद

उन्होंने बताया कि इस कैंप के माध्यम से एग्रोविट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा एग्रीकल्चर और अन्य संकाय में स्नातक उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती एरिया सेल्स मैनेजर, मार्केटिंग डेव्हलपमेंट ऑफिसर, फिल्ड के पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें 400 से ज्यादा पद शामिल है। विभिन्न अनुभव के आधार पर होने वाले पदों का वेतन 10 हजार से 18 हजार प्रतिमाह होगा। रायगढ़ में भी 3 जुलाई को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न कंपनियों द्वारा 400 पदों पर भर्ती की जाएगी। (Raipur Job Fair)

2 जुलाई को PAT और PVPT भर्ती परीक्षा

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित PAT और PVPT भर्ती परीक्षा 2 जुलाई को सुबह 9 बजे से दोपहर 12ः15 बजे तक 09 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन के लिए परीक्षा प्रभारी अधिकारी और डिप्टी कलेक्टर रूचि शर्मा को नोडल अधिकारी समेत सहायक संचालक कौशल विकास विभाग केदार पटेल को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। (Raipur Job Fair)

इनकी भी होगी परीक्षा

संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली द्वारा आयोजित इनफोर्समेंट ऑफिसर, अकाउंटेंट ऑफिसर और असिसटेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर इन (EPFO) की परीक्षा 2 जुलाई को दो पलियों में आयोजित की आएगी। पहली पाली सुबह 9ः30 बजे से 11ः30 तक और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम 4 बजे तक 24 परीक्षा केंद्रों में संचालित की जाएगी। परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन के लिए रायपुर डिप्टी कलेक्टर रूचि शर्मा को सहायक को-आर्डिनेटिंग सुपरवाइजर नियुक्त किया गया है। (Raipur Job Fair)

Back to top button
error: Content is protected !!