छत्तीसगढ़ में राशनकार्ड के सभी सदस्यों का E-KYC अब 31 जुलाई तक

Ration Card E-KYC: भारत सरकार के निर्देश पर ‘वन नेशन वन राशन कार्ड योजना’ के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के हितग्राहियों का शत-प्रतिशत E-KYC की कार्रवाई अब 31 जुलाई 2023 तक किया जाएगा। ‘वन नेशन वन राशन कार्ड योजना’ के पूर्ण क्रियान्वयन के लिए राशनकार्ड के सभी सदस्यों के आधार की जानकारी प्रमाणीकृत होना आवश्यक है। राशनकार्ड में हितग्राहियों के आधार की जानकारी गलत दर्ज होने और आधार की जानकारी प्रमाणीकृत नहीं होने के कारण खाद्यान्न वितरण में समस्या बनी रहती है।
यह भी पढ़ें:- 5 साल से इंतजार! नियमितिकरण पर मंशा स्पष्ट करे सरकार
विभागीय डेटाबेस में जिन हितग्राहियों का आधार दर्ज है। उनके आधार की जानकारी का प्रमाणीकरण E-KYC की कार्रवाई की जा रही है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में संचालित शासकीय उचित मूल्य के दुकानों को प्रदान किए गए E-पॉस उपकरण में E-KYC की सुविधा उपलब्ध है। E-KYC की कार्रवाई पूरी तरह फ्री है। E-KYC की कार्रवाई के लिए राशनकार्डधारी मुखिया और राशनकार्ड में दर्ज सभी सदस्य अपने-अपने आधार नंबर के साथ शासकीय उचित मूल्य दुकान पहुंचेंगे, जिसके बाद ही विक्रेता द्वारा E-पॉस उपकरण में प्रत्येक सदस्य के आधार नंबर की अलग-अलग प्रविष्टि कर उनका फ्रिंगर प्रिंट स्कैन करवाकर E-KYC की कार्रवाई पूरा किया जाएगा। (Ration Card E-KYC)
7 लाख 20 हजार लोगों का आयुष्मान कार्ड बना
जशपुर कलेक्टर रवि मित्तल के निर्देशन और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजनान्तर्गत जिले में छूटे हुए हितग्राहियों का 3 जुलाई 2023 को अभियान चलाकर एक दिन में 27585 आयुष्मान कार्ड बनाया गया, जिसमें से बगीचा विकासखंड में सर्वाधिक 6768 कार्ड बनाया गया है। इसी प्रकार पत्थलगांव विकासखंड अंतर्गत ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यकर्ता मुरलीधर साहू के द्वारा सबसे ज्यादा 166 और च्वाईस सेंटर संचालक अल्फाज हुसैन के द्वारा बगीचा विकासखंड के कवई ग्राम पंचायत में 250 आयुष्मान कार्ड बनाया। (Ration Card E-KYC)



