Google Analytics —— Meta Pixel

PM मोदी ने 70 हजार युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कांग्रेस का नाम लिए बिना साधा निशाना

PM Modi Appointment Letters: दिल्ली में PM नरेंद्र मोदी ने 7वां रोजगार मेला कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में 70 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। देश में 20 से भी ज्यादा राज्यों में 44 जगहों पर इसका आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस का नाम लिए बिना उनकी सरकार के दौरान हुए फोन बैंकिंग घोटाले का जिक्र किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में जब देश विकसित होने के लक्ष्य पर काम कर रहा है, आपका सरकारी नौकरी में आना बहुत बड़ा अवसर है। ये आपके परिश्रम का परिणाम है। मैं नियुक्ति पत्र पाने वाले सभी युवाओं को बधाई देता हूं।

यह भी पढ़ें:- CG BREAKING : छत्तीसगढ़ के इस विधायक ने दिया अपने पद से इस्तीफा

PM मोदी ने कहा कि जिन युवाओं को नियुक्ति पत्र मिले। उनके लिए यह यादगार दिन है, लेकिन साथ-साथ देश के लिए भी यह बहुत ऐतिहासिक दिवस है। 1947 में आज के ही दिन (22 जुलाई) तिरंगे को संविधान सभा द्वारा वर्तमान स्वरूप में स्वीकार किया गया था। आजादी के इस अमृतकाल में सभी देशवासियों ने अगले 25 साल में भारत को विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। जैसे आपके जीवन में अगले 25 साल महत्वपूर्ण हैं वैसे ही भारत के लिए अगले 25 साल बहुत ही अहम हैं। आज दुनिया में भारत के प्रति जो विश्वास बना है, आकर्षण बना है। आज भारत की महत्वता बनी है, हम सबको मिलकर इसका पूरा लाभ उठाना है। (PM Modi Appointment Letters)

PM मोदी ने कहा कि भारत सिर्फ 9 वर्षों में दुनिया की 10वीं अर्थव्यवस्था से 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बना गया है। आज हर विशेषज्ञ ये कह रहा है कि कुछ ही सालों में भारत दुनिया की शीर्ष 3 अर्थव्यवस्था में शामिल हो जाएगा। ये भारत के लिए असामान्य सिद्धि बनने वाला है। इसका मतलब हर सेक्टर में रोजगार बढ़ने वाला है और हर व्यक्ति की आय भी बढ़ने वाली है। उस समय (9 साल पहले) ये फोन बैंकिंग मेरे और आपके जैसे सामान्य नागिरकों के लिए नहीं था। उस समय एक खास परिवार के करीबी, कुछ ताकतवर नेता बैंक को फोन कर अपने चहेतों को हजारों करोड़ रुपए का लोन दिलवाया करते थे। (PM Modi Appointment Letters)

PM ने कहा कि ये लोन कभी चुकाया नहीं जाता था…ये फोन बैंकिंग घोटाला पिछली सरकार के सबसे बड़े घोटालों में से एक था। अर्थव्यवस्था के विस्तार में हमारे बैंकिंग सेक्टर की भी अहम भूमिका होती है। आज भारत उन देशों में से एक है, जहां का बैंकिंग सेक्टर सबसे मजबूत माना जाता है। मगर 9 वर्ष पहले ऐसी स्थिति नहीं थी। जब सत्ता का स्वार्थ राष्ट्रहित पर हावी होता है तब कैसी बर्बादी होती है, देश में कई उदाहरण हैं। हमारी बैंकिंग सेक्टर ने तो पिछली सरकार के दौरान इस बर्बादी को महसूस किया है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि यह रोजगार मेला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 10 लाख (सरकारी) नौकरियां पैदा करने और योग्य लोगों को संबंधित पदों पर नियुक्त करने के वादे का हिस्सा है। हम इसे सिर्फ एक नौकरी के रूप में नहीं बल्कि राष्ट्र की सेवा के रूप में मानते हैं। (PM Modi Appointment Letters)

Back to top button
error: Content is protected !!