Google Analytics —— Meta Pixel

10 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप के बाद मर्डर, 6 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

Bihar Gangrape Murder: बिहार में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बेगूसराय का है, जहां 10 साल की बच्ची का शव पड़ोसी के बेसमेंट से मिला है। शव को 10 फीट गड्‌डा खोदकर दफनाया गया था। परिवार का आरोप है कि बच्ची के साथ गैंगरेप किया गया है। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। फिलहाल मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम के बाद ही रेप की पुष्टि की जा सकती है।

यह भी पढ़ें:- कंजेक्टिवाइटिस से बचने के उपायों और सावधानियों का किया जाए व्यापक प्रचार-प्रसार : मुख्यमंत्री बघेल

बताया जा रहा है कि बच्ची 24 जुलाई को पड़ोसी गुड्डू सिंह (47) के घर मेहंदी के पत्ते तोड़ने गई थी। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था। 27 जुलाई की शाम को पुलिस ने आरोपी के घर से शव बरामद किया था। मामला बछवारा थाना इलाके का है। घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर में आग लगा दी और तोड़फोड़ की है। इसके साथ ही एक कार को भी आग के हवाले कर दिया। (Bihar Gangrape Murder)

 

SP योगेंद्र कुमार ने बताया कि कुल 6 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। इनमें तीन पर हत्या का आरोप है और तीन लोगों पर साक्ष्य छिपाने में मदद करने का आरोप लगाया गया है। मामले में मुख्य आरोपी गुड्डू सिंह है। वहीं बच्ची को बहला फुसलाकर ले गया और उसी के घर से ही शव को बरामद किया गया है। इधर, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर बिहार सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा कि- नीतीश कुमार ने बिहार को नर्क बना दिया है। बेगूसराय के बछवाड़ा में 10 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी जाती है और लिखित शिकायत के बाद भी पुलिस दो आरोपियों को थाने बुलाकर छोड़ देती है। बाद में शव उनके घर से ही बरामद किया गया। (Bihar Gangrape Murder)

Back to top button
error: Content is protected !!