Google Analytics —— Meta Pixel

WFI Elections 2023: भारतीय कुश्ती संघ को 12 साल बाद मिलेगा नया अध्यक्ष, जाने कौन है खिलाड़ी जिसने किया नामांकन

WFI Elections 2023: भारतीय कुश्ती संघ को 12 साल बाद नया अध्यक्ष मिलने जा रहा है। यौन उत्पीड़न के आरोपों से जूझ रहे बृजभूषण सिंह का कार्यकाल समाप्त हो गया है और अब चुनाव (WFI Elections 2023)होने वाले हैं। बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में प्रमुख गवाहों में से एक, पहलवान अनीता श्योराण अध्यक्ष के रूप में BJP सांसद की जगह लेने की दौड़ में हैं।

यह ही पढ़े :- लोकमान्य तिलक पुरस्कार से सम्मानित किए प्रधानमंत्री मोदी

उधर, बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह और जय प्रकाश को मैदान में उतारा गया है। ऐसे में 2010 में आयोजित किए गए कॉमनवेल्थ गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता अनीता श्योरेण को बृजभूषण सिंह के पॉवर के खिलाफ लड़ना होगा। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक अनीता श्योरेण ने 31 जुलाई को चुनावों के लिए नामांकन किया है। अगर वे जीत जाती हैं तो इस संघ की पहली महिला अध्यक्ष बन जाएंगी। इस प्रतिष्ठित खेल में महिलाओं ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं लेकिन अभी भी प्रबंधन पुरूषों के हाथों में ही है।

रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (आरएसपीबी) के सचिव प्रेम चंद लोचब, जो अनीता के पैनल में हैं, महासचिव पद के लिए उम्मीदवार हैं, जबकि जम्मू-कश्मीर के पूर्व पहलवान, दुष्यंत शर्मा ने उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए हरियाणा के होटल व्यवसायी देवेंदर कादियान पैनल की पसंद हैं। बृजभूषण खेमे की ओर से चंडीगढ़ के दर्शन लाल को महासचिव पद के लिए, उत्तराखंड के सत्यपाल सिंह देशवाल को कोषाध्यक्ष पद के लिए और पश्चिम बंगाल के असित कुमार साहा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकित किया गया है।

बृजभूषण के परिवार का कोई सदस्य चुनाव नहीं लड़ेगा (WFI Elections 2023)

बृजभूषण सिंह का बेटा करण भी मतदाता सूची का हिस्सा नहीं है क्योंकि खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों को वादा किया था कि भारतीय जनता पार्टी के नेता के परिवार का कोई सदस्य चुनाव नहीं लड़ेगा. डब्ल्यूएफआई के शीर्ष पद के लिए बृजभूषण के उत्तराधिकारी माने जा रहे उनके दामाद विशाल सिंह (बिहार कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष) भी 12 अगस्त को होने वाले चुनाव में किसी शीर्ष पद के लिए दावेदारी पेश नहीं करेंगे.

बृजभूषण के उम्मीदवारों को विरोधी गुट से चुनौती मिलेगी जो कथित तौर पर यहां विभिन्न स्थलों पर बैठक कर रहे हैं. इस बैठक में कथित तौर पर असम, ओडिशा और हिमाचल प्रदेश की राज्य इकाइयों ने हिस्सा लिया.

Back to top button
error: Content is protected !!