Google Analytics —— Meta Pixel

CM बघेल आज रायपुर, राजनांदगांव में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जानिए-पूरा शेड्यूल

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  (Chief Minister Bhupesh Baghel) 10 अगस्त को रायपुर और राजनांदगांव जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 12 बजे पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय माना, रायपुर के ‘लक्ष्य’ इंडोर फायरिंग रेंज में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न भवनों का उद्घाटन तथा पुलिस वाहनों का फ्लैग ऑफ करेंगे।

यह भी पढ़ें:- किसान-मजदूर सम्मेलन में शामिल होंगे CM भूपेश बघेल, करोड़ों के विकासकार्यों की देंगे सौगात

मुख्यमंत्री  (Chief Minister Bhupesh Baghel) इस कार्यक्रम के बाद दोपहर 1.10 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 1.40 बजे राजनांदगांव जिले के ग्राम डुमरडीहकला पहुंचेंगे और वहां से कार द्वारा ग्राम सेम्हरा दैहान पहुंचकर वहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारे लाल सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।मुख्यमंत्री बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) दोपहर 2.05 बजे ग्राम डुमरडीहकला में आयोजित किसान मजदूर सम्मेलन में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें:- आयुष्मान भारत योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, CAG की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Back to top button
error: Content is protected !!