मुख्यमंत्री भूपेश ने काटा 150 फीट की लंबाई वाला केक, 65 लोगों ने मिलकर किया तैयार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh) का आज यानी बुधवार को जन्मदिन है। सीएम ने अपने बर्थडे पर राजधानी रायपुर के मल्टीलेवल पार्किंग में डेढ़ सौ फीट की लंबाई वाला केक काटा। यह स्पेशल केक बोंजेलो की ओर से तैयार किया गया है।

(Chief Minister Bhupesh) डेढ़ सौ फीट की लंबाई वाले इस केक का कुल वजन 430 किलोग्राम है। बेकिंग और आइसिंग डिवीज़न के 65 लोगों की टीम ने 24 घंटे की मेहनत से इसे तैयार किया है। पूरे केक में छत्तीसगढ़ सरकार (Chief Minister Bhupesh) की प्रमुख फ्लैगशिप योजनाएं और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तस्वीरों की मिनी स्टैंडी लगाई गई है। साथ ही केक पर LOVE U KAKA भी लिखा है।
यह भी पढ़ें:- इतिहास रचने को तैयार चंद्रयान-3, चंद्रमा पर लैंडिंग का स्कूलों में होगा सीधा प्रसारण



