Google Analytics —— Meta Pixel

चंद्रयान-3 की सफलता हेतु विहिप ने किया मंगलकामना यज्ञ

Chandrayaan 3 Moon :  आज आर्यसमाज संत नगर नई दिल्ली में चंद्रयान के लैंडिंग की सफलता हेतु बृहद यज्ञ का आयोजन हुआ। यज्ञोपरांत बोलते हुए विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि इस प्रात: कालीन यज्ञ में पवित्र वेद मंत्रों के माध्यम से आहुतियां लगाकर हमने ईश्वर से चंद्रयान की चहुँमुखी सफलता के लिए प्रार्थना की तथा सभी वैज्ञानिकों व देशवासियों के साथ भारत सरकार को भी इस हेतु हार्दिक शुभकामनाएं दीं। 
इस अवसर पर यज्ञ की ब्रह्मा व आर्यसमाज संतनगर की संरक्षिका वैदिक विदुषी विमलेश बंसल ने कहा कि हमारा अटूट विश्वास है कि वेदों के विशेष मंत्रों के साथ शुद्ध सात्विक मन से की गई हमारी इस सामूहिक यज्ञ प्रार्थना को परम पिता परमेश्वर अवश्य सुनेंगे। इस पुकार में अंदर का आत्मविश्वास व वैज्ञानिकों का पुरुषार्थ छुपा है। (Chandrayaan 3 Moon)
 बंसल ने आगे बताया कि हमें इस बात पर गर्व है कि इस अभियान की सफलता के साथ ही भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला विश्व का पहला देश बन जाएगा। सभी 140 करोड़ देशवासीयों के साथ सम्पूर्ण विश्व आज आतुरता के साथ उस अनुपम व गौरवशाली पल को निहारने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। हमारा सौभाग्य है कि हमारे विद्वान व ऋषि तुल्य वैज्ञानिकों ने हम सबके लिए इस पल को लाइव दिखाने का विशेष प्रबंध किया है। लगता है कि अब ‘चंदा मामा दूर के..’ वाली कहावत को हमारे वैज्ञानिक चलता करने वाले हैं। चंद्रमा के जिस दक्षिणी ध्रुव पर आज तक कोई जीव जंतु तक नहीं मिला, वहाँ हमारा तिरंगा लहराएगा। इस अभियान में प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से सामिल सभी वैज्ञानिक साधुवाद के पात्र हैं। उनके अथक परिश्रम को नमन्…।  
कार्यक्रम में आर्य समाज संत नगर के कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सूद व वरिष्ठ सदस्य डॉ वरुण कुमार, अरुण होरा व रुचि, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह-नगर कार्यवाह संजय सिकरिया, टेकराज, अनिल शर्मा, छोटे लाल व नन्हें मुन्ने मास्टर केशव के अतिरिक्त अनेक गणमान्य देश भक्त उपस्थित थे। Chandrayaan 3 Moon
Back to top button
error: Content is protected !!