Google Analytics —— Meta Pixel

ग्लोबल लीडर अप्रूवल लिस्ट में फिर टॉप पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पढ़ें पूरी खबर

PM Modi Popularity: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्लोबल लीडर्स की लेटेस्ट अप्रूवल रेटिंग लिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं। इस बार उन्हें 76% अप्रूवल रेटिंग मिली है। PM मोदी के बाद लिस्ट में स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति एलेन बर्सेट 64% अप्रूवल रेटिंग के साथ दूसरे और मेक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर तीसरे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज 48% की अप्रूवल रेटिंग के साथ पांचवें स्थान पर और इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी 42% रेटिंग के साथ छठे स्थान पर हैं।

यह भी पढ़ें:- भूपेश बघेल के खाने के दांत अलग हैं और दिखाने के अलग: JP नड्डा

वहीं अमेरिक के राष्ट्रपति जो बाइडेन 40% अप्रूवल रेटिंग के साथ सातवें स्थान पर हैं। जबकि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक 27% रेटिंग के साथ 15वें स्थान पर आ गए हैं। इससे पहले जून 2023 में ग्लोबल लीडर्स की अप्रूवल रेटिंग लिस्ट जारी हुई थी। उसमें भी प्रधानमंत्री मोदी टॉप पर थे, लेकिन पिछली लिस्ट की तुलना में उनकी रेटिंग 2% कम हुई है। पिछली बार उन्हें 78% अप्रूवल रेटिंग मिली थी। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन सातवें स्थान पर थे। जबकि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक 12वें स्थान पर थे। (PM Modi Popularity)

बता दें कि डिसिजन इंटेलीजेंस कंपनी मॉर्निंग कंसल्ट ने 14 सितंबर को ‘ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग ट्रैकर’ जारी किया है। ये अप्रूवल रेटिंग 6 से 12 सितंबर के बीच इकट्ठे किए गए डेटा के आधार पर दी गई है। इसमें कई देशों के लोगों से बात कर ग्लोबल लीडर्स के बारे में अपनी राय जानी गई। इस लिस्ट में 22 देशों के नेताओं को शामिल किया गया है, जिसमें ज्यादातर G20 के मेंबर्स हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फरवरी 2023 में लगातार तीसरे साल दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता चुना गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अप्रूवल रेटिंग में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और ब्रिटेन के PM ऋषि सुनक समेत दुनिया के 22 देशों के नेताओं को पीछे छोड़ दिया था। (PM Modi Popularity)

Back to top button
error: Content is protected !!