Google Analytics —— Meta Pixel

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज आज से शुरू, KL राहुल करेंगे कप्तानी

IND Vs AUS ODI: वर्ल्ड कप से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज आज से शुरू हो रही है। पहला मुकाबला मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्थित आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा। टॉस दोपहर 1 बजे होगा। इस सीरीज में टीम इंडिया के पास अपनी वर्ल्ड कप की तैयारियों को परखने का आखिरी मौका होगा। इस मैदान पर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से 4 साल बाद खेलेगी। यहां पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 4 विकेट से हराया था। भारतीय सिलेक्टर्स ने वर्ल्ड कप से पहले टीम के 5 सीनियर खिलाड़ियों को रेस्ट दिया है।

यह भी पढ़ें:- नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास होने के बाद PM मोदी ने महिला सांसदों से की मुलाकात, पढ़ें पूरी खबर

बता दें कि रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को सीरीज के शुरुआती 2 मैचों से आराम दिया गया है। वनडे फॉर्मेट के आंकड़ों में ऑस्ट्रेलिया की टीम मजबूत है। दोनों के बीच टोटल 14 सीरीज खेली गई है, जिसमें 8 में ऑस्ट्रेलिया और 6 में भारत को जीत मिली है। भारत में दोनों के बीच 11 सीरीज खेली गई। 6 में ऑस्ट्रेलिया और 5 में भारत को जीत मिली। दोनों टीमों के बीच आखिरी सीरीज इसी साल मार्च में भारत में ही खेली गई थी, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से जीता था। मोहाली में दोनों टीमों के बीच 5 वनडे खेले गए। 4 में ऑस्ट्रेलिया और सिर्फ एक में भारत को जीत मिली। भारत को आखिरी जीत 1996 की ट्राई सीरीज में मिली थी। (IND Vs AUS ODI)

KL राहुल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार भारत की ओर से कप्तानी करेंगे। उनकी कप्तानी में भारत ने अब तक 7 वनडे खेले हैं, 4 में टीम को जीत और 3 में हार मिली। मैच से पहले कोच राहुल द्रविड़ ने सूर्यकुमार यादव और रविचंद्रन अश्विन का बचाव किया। दोनों ही खिलाड़ी आज का मैच खेलेंगे। इंजरी से वापसी कर रहे श्रेयस अय्यर भी टीम का हिस्सा होंगे। साल 2023 में वनडे क्रिकेट में भारत के लिए शुभमन गिल टॉप स्कोरर रहे हैं। वहीं कुलदीप यादव टॉप विकेटटेकर रहे हैं। PCA की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी है। तेज गेंदबाजों को मदद भी मिल सकती है। मोहाली में मौसम काफी गर्म रहेगा। तापमान 32 से 23 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है। बारिश की 6 फीसदी आशंका है। (IND Vs AUS ODI)

भारत की ओर से केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर/ शार्दूल ठाकुर, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज/ प्रसिद्ध कृष्णा खेलते हुए दिख सकते हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नश लाबुशेन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, कैमरून ग्रीन, एडम जंपा, जोश हेजलवुड/ स्पेन्सर जॉनसन और एश्टन एगर खेल सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया टीम वर्ल्ड कप के 14 खिलाड़ी और 6 एक्स्ट्रा प्लेयर्स के साथ भारत के खिलाफ सीरीज खेलने उतरी रही है। पहले वनडे में इंजर्ड मिचेल स्टार्क और ग्लेन मैक्सवेल नहीं खेल सकेंगे। टीम इनकी जगह स्पेंसर जॉनसन और मार्नस लाबुशेन को खिला सकती है। (IND Vs AUS ODI)

Back to top button
error: Content is protected !!