Google Analytics —— Meta Pixel

सिक्किम में कुदरत का कहर जारी, टूटने की कगार पर एक और झील, अब तक 26 लोगों की मौत

Sikkim Cloud Burst News: सिक्किम में कुदरत का कहर लगातार जारी है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक 3 अक्टूबर को अचानक आई बाढ़ में अब तक 26 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 142 लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। वहीं सिक्किम में एक और झील टूटने की कगार पर है। राजधानी गंगटोक से 135 किमी दूर स्थित लाचेन वैली की शाको चू लेक गंभीर हालत में है। इसे ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड से ठीक पहले की अवस्था कहा जा सकता है। जिला प्रशासन ने इमरजेंसी अलर्ट जारी की है और संबंधित इलाकों से नागरिकों को हटाना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें:- एशियन गेम्स में भारत ने रचा इतिहास, पहली बार जीते 25 गोल्ड समेत 100 मेडल

बता दें कि 3 अक्टूबर को बादल फटने के बाद तीस्ता नदी में बाढ़ आ गई, जिसकी तबाही अभी भी जारी है। राज्य के 4 जिलों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है, जिसमें मंगन, गंगटोक, पाक्योंग और नामची शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक बाढ़ से 25 हजार लोग प्रभावित हुए हैं। 1200 घर बह चुके हैं। 7 हजार लोग अलग-अलग इलाकों में फंसे हुए हैं। अब तक 2 हजार 413 लोगों को बचाया गया है। 6 हजार 875 लोग राज्य भर में बनाए गए 22 रिलीफ कैंप में रह रहे हैं। वहीं इस आपदा में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। (Sikkim Cloud Burst News)

मुख्यमंत्री पीएस तमांग ने बताया कि बुरदांग इलाके से लापता हुए सेना के 23 जवानों में से 7 के शव नदी के निचले इलाकों से बरामद कर लिए गए हैं। लापता जवानों में से एक को बचा लिया गया था। 15 जवान समेत कुल 143 लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश लगातार जारी है। वहीं सिक्किम में अचानक आई बाढ़ के मद्देनजर रिजर्व बटालियन के सैनिक बचाव अभियान के लिए चुंगथांग की ओर रवाना हुआ। आम लोगों के लिए खाने-पीने और दैनिक जरूरतों की दूसरी तमाम चीजों का संकट खड़ा हो गया है, क्योंकि उनका आशियाना बह गया है या तो तबाह हो गया है। (Sikkim Cloud Burst News)

Back to top button
error: Content is protected !!