Google Analytics —— Meta Pixel

2 बसों के बीच आमने-सामने टक्कर, 5 लोगों की मौत, 40 यात्री घायल

Tamilnadu Road Accident: देश में सड़क हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। ताजा मामला तमिलनाडु में तिरुपत्तूर जिले का है, जहां वानीयंबाडी के पास बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल, तमिलनाडु सरकार की बस और प्राइवेट बस के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दोनों बसों के ड्राइवरों समेत पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि 40 लोग घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।इससे पहले दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भी भीषण हादसा हुआ था। पुलिस ने बताया कि 10 नवंबर की रात दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर गुरुग्राम के सिधरावली गांव के पास एक तेल टैंकर ने कार और पिकअप वैन को टक्कर मार दी, जिससे 4 लोगों की मौत हो गई।

इधर,  महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक टोल प्लाजा पर खड़ी 6 गाड़ियों को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 6 लोग घायल हो गए। मुंबई पुलिस के मुताबिक तेज रफ्तार कार वर्ली से बांद्रा की ओर आ रही थी। घायलों में से 2 की हालत गंभीर है। मुंबई जोन-9 के डीसीपी कृष्णकांत उपाध्याय ने बताया कि कल रात करीब 10:15 बजे एक कार वर्ली से बांद्रा की तरफ उत्तर दिशा में जा रही थी। सी लिंक पर टोल प्लाजा से 100 मीटर पहले उसने एक गाड़ी को टक्कर मारी और फिर तेज रफ्तार से आते हुए 2-3 गाड़ियों को ठोकर मारी। इस घटना में कुल 6 गाड़ियों को टक्कर लगी है। (Tamilnadu Road Accident)

गोरखपुर में 6 यात्रियों की मौत

उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में भीषण हादसा हुआ। दरअसल, सड़क किनारे खड़ी बस को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई है। जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं, जिसमें से 10 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक पंचर होने के बाद रोडवेज में बस को सड़क के किनारे खड़ा किया गया था। इस दौरान कुछ यात्री दूसरी बस में बैठने के लिए नीचे उतरे थे और कुछ बस में ही थे। तभी ट्रक ने यात्रियों को रौंद दिया। घायलों को 5 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल और मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ की हालत बहुत नाजुक है। (Tamilnadu Road Accident)

Back to top button
error: Content is protected !!