भारत और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल मैच में बने कई रिकॉर्ड्स, PM मोदी ने शानदार जीत पर दी बधाई

IND Vs NZ Records: वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारत की अजेय यात्रा लगातार जारी है। इस बीच भारतीय टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 70 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस शानदार जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। PM मोदी ने कहा कि भारत ने शानदार प्रदर्शन किया और शानदार अंदाज में फाइनल में प्रवेश किया। शानदार बल्लेबाजी और अच्छी गेंदबाजी ने हमारी टीम के लिए मैच पक्का कर दिया। फाइनल के लिए शुभकामनाएं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि बॉस की तरह फाइनल में प्रवेश किया। क्रिकेट कौशल का क्या अद्भुत प्रदर्शन है। तसलीम के लिए शुभकामनाएं। चलो कप ले आओ। वहीं उनके बेटे और BCCI के सचिव जय शाह ने भी खुशी जाहिर की है।
यह भी पढ़ें:- फिर से भूपेश बघेल ही करेंगे कर्जमाफी पर हस्ताक्षर: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी
वहीं इस मैच में रिकॉर्ड्स बने और टूटे भी हैं। किंग कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में अपने वनडे करियर की 50वीं सेंचुरी पूरी की। उन्होंने इस फॉर्मेट में सेंचुरी की हाफ सेंचुरी पूरी कर ली है। विराट ने वनडे में सबसे ज्यादा शतक के मामले में सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। सचिन के नाम वनडे में 49 सेंचुरी हैं। विराट ने वर्ल्ड कप में 5वीं सेंचुरी लगाई, जिसके बाद इस टूर्नामेंट में उनके 711 से ज्यादा रन भी हो गए। इसी के साथ उन्होंने सचिन तेंदुलकर के एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। सचिन ने 2003 में 673 रन बनाए थे।
𝗢𝗻𝗲 𝘀𝘁𝗲𝗽 𝗰𝗹𝗼𝘀𝗲𝗿! 🏆#TeamIndia 🇮🇳 march into the FINAL of #CWC23 🥳#MenInBlue | #INDvNZ pic.twitter.com/OV1Omv4JjI
— BCCI (@BCCI) November 15, 2023
दरअसल, मुंबई के वानखेड़े मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल का मुकाबला कई रिकॉर्ड्स को तोड़ने वाले रहे।विराट कोहली (13,794 रन) वनडे क्रिकेट के तीसरे टॉप रन स्कोरर बन गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ा। पोंटिंग के नाम 375 वनडे में 13,704 रन हैं। कोहली 291वें मैच में इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ चुके हैं। कोहली से आगे श्रीलंका के कुमार संगकारा (14,234 रन) और भारत के सचिन तेंदुलकर (18,426 रन) ही हैं। विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50+ रन बनाने के मामले में श्रीलंकाई बैटर कुमार संगकारा को पीछे छोड़ दिया। संगकारा ने 216 बार 50+ रन बनाए हैं। जबकि विराट 217वीं बार यह कारनामा कर चुके हैं। विराट अब ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रिकी पोंटिंग (217 बार) के बराबर पहुंच गए हैं। (IND Vs NZ Records)
A milestone-filled evening for Mohd. Shami 👏👏
Drop a ❤️ for #TeamIndia's leading wicket-taker in #CWC23 💪#MenInBlue | #INDvNZ pic.twitter.com/JkIigjhgVA
— BCCI (@BCCI) November 15, 2023
सचिन तेंदुलकर इस मामले में टॉप पर हैं। उनके 50+ स्कोर 264 हैं। विराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ छठी वनडे सेंचुरी जमाई है। वे 9 देशों के खिलाफ शतक लगा चुके हैं। इस मामले में सिर्फ सचिन तेंदुलकर ही उनसे आगे हैं। सचिन ने 11 टीमों के खिलाफ वनडे सेंचुरी जमाई है। विराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 9 चौके लगाए, इसी के साथ उनके इस वर्ल्ड कप में 64 चौके भी हो गए। विराट ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा। रोहित ने इस वर्ल्ड कप में 62 चौके जमाए हैं। वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा बार 50+ रन के मामले में भी विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। विराट ने इस वर्ल्ड कप में आठ बार 50+ रन बनाए हैं। जबकि सचिन तेंदुलकर 2003 वर्ल्ड कप में 7 और शाकिब अल हसन ने 2019 वर्ल्ड कप में 7 बार 50 प्लस रन बनाए थे। (IND Vs NZ Records)
Congratulations to Team India!
India puts up a superlative performance and enters the Finals in remarkable style.
Fantastic batting and good bowling sealed the match for our team.
Best wishes for the Finals!
— Narendra Modi (@narendramodi) November 15, 2023
बता दें कि विराट कोहली ICC के नॉकआउट मैच में सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर करने वाले बैटर बने हैं। कोहली ने 7वीं बार यह कारनामा किया है। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। तेंदुलकर 6 दफा ICC इवेंट के नॉकआउट मैच में 50 से ज्यादा रन बना चुके हैं। विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 56 मैच विनिंग सेंचुरी जमाई है। कोहली ने रिकी पोंटिंग के 55 सेंचुरी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा है। विराट कोहली ICC इवेंट में सबसे ज्यादा मैच विनिंग टीम का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने कुल 59 मैच जीते हैं। इस मामले में कोहली ने श्रीलंकाई क्रिकेट महेला जयवर्धने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। जयवर्धन ने ICC इवेंट के 58 मैच विनिंग टीम का हिस्सा रहे हैं। (IND Vs NZ Records)
Enter into the final like a Boss.
What an electrifying display of cricketing prowess. All the best for the showdown.
Let's get the cup. #INDvsNZ pic.twitter.com/aYueVQsu3H
— Amit Shah (@AmitShah) November 15, 2023
What a sensational performance by #TeamIndia in the #CWC2023! The road to the finals has been nothing short of spectacular, and our boys have truly shone on the grand stage. 💙
Captain @ImRo45 and @ShubmanGill set the perfect foundation, and the legendary @imVkohli notched up… pic.twitter.com/wWsFHaSilT
— Jay Shah (@JayShah) November 15, 2023
श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 105 रन की पारी खेली। उन्होंने 67 बॉल में सेंचुरी जमाई। अय्यर वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच में सबसे तेज सेंचुरी जमाने वाले बैटर बने। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ा। गिलक्रिस्ट ने 2007 वर्ल्ड कप के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 72 बॉल में शतक जमाया था। श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 8 छक्के जमाए। वे एक वर्ल्ड कप मैच की पारी में सबसे ज्यादा छक्के जमाने वाले बैटर बने। अय्यर ने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ा, जो उन्होंने 1999 के वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ बनाया था। गांगुली ने उस मैच में 7 छक्के जमाए थे। (IND Vs NZ Records)
Mohammed Shami joins an elite group 🙌
More #CWC23 stats ➡️ https://t.co/nLlLIqdPDT pic.twitter.com/T1JkJHlDgE
— ICC (@ICC) November 16, 2023
वहीं भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वे मौजूदा सीजन में 28 छक्के जमा चुके हैं। रोहित ने कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल का रिकॉर्ड ताेड़ा। गेल ने 2015 वर्ल्ड कप में 26 छक्के जमाए थे। रोहित शर्मा ने इस पारी में 4 छक्के जमाए। रोहित के नाम वर्ल्ड कप में 51 छक्के हो गए। उन्होंने वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (49 छक्के) का रिकॉर्ड तोड़ा। रोहित का यह तीसरा वर्ल्ड कप है। मोहम्मद शमी ने वर्ल्ड कप में 8वीं बार पारी में 4 या उससे ज्यादा विकेट लिए। इस रिकॉर्ड में शमी ही टॉप पर हैं। दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क हैं, जिनके नाम वर्ल्ड कप में 6 बार 4+ विकेट लेने का रिकॉर्ड है। मोहम्मद शमी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा विकेट लेने के साथ ही वर्ल्ड कप में अपने 50 विकेट भी पूरे कर लिए। इसके लिए उन्होंने महज 17 पारियां ली, जो टूर्नामेंट इतिहास में सबसे तेज है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 19 पारियों में 50 विकेट लिए थे। (IND Vs NZ Records)
🇮🇳 🆚 ❓
Who will India face in the #CWC23 Final? pic.twitter.com/ZW49NjtHFT
— ICC (@ICC) November 15, 2023
शमी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 7 विकेट लिए हैं। वे एक वर्ल्ड कप मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने हैं। शमी ने आशीष नेहरा के रिकॉर्ड को तोड़ा। नेहरा के नाम एक मैच में 6 विकेट का रिकॉर्ड है। शमी ने वर्ल्ड कप नॉकआउट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। मोहम्मद शमी वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार 5 विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हैं। उन्होंने चौथी बार 5 या इससे ज्यादा विकेट लिए हैं। शमी ने ऑस्ट्रेलियाई बॉलर मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ा। स्टार्क वर्ल्ड कप में 3 बार 5 या इससे ज्यादा विकेट ले चुके हैं। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 397 रन का स्कोर बनाया। ये वनडे वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले ये रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम दर्ज था। न्यूजीलैंड ने 2015 के वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के खिलाफा 393 रन का स्कोर बनाया था। (IND Vs NZ Records)
😲 Mohammed Shami – 7/57
👑 Virat Kohli – 117
💥 Shreyas Iyer – 105India are through to their first men’s @cricketworldcup final in 12 years 🎉
Read the full match report 📝⬇️#CWC23 #INDvNZ https://t.co/ZNSOT2Bsng
— ICC (@ICC) November 15, 2023
भारत और न्यूजीलैंड मैच में 30 छक्के लगे हैं। ये भारतीय मैदान पर वर्ल्ड कप नॉकआउट मैच में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड है। ओवरऑल वर्ल्ड कप मैच के सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम है। इंग्लिश टीम ने 2019 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ 33 छक्के जमाए थे। भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप में लगातार 10वीं जीत हासिल की है। एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम हैं। कंगारू टीम ने 2003 और 2007 वर्ल्ड कप में लगातार 11 मैच जीते थे। ओवरऑल वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड भी ऑस्ट्रेलिया के नाम है। टीम लगातार 25 जीत हासिल कर चुकी है। (IND Vs NZ Records)



