छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी में फिर हुआ बवाल, प्रभारी पर पैसे लेने का लगा आरोप….
Chhattisgarh Congress : छत्तीसगढ़ में विधानसभा 2023 के चुनावों में करारा हारी कांग्रेस की राजनीति में भारी उबाल आ गया है। जिन विधायकों को टिकट से वंचित किया गया था, उन टिकट वंचितों ने पार्टी के जिम्मेदार नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लगातार दूसरे दिन एक पूर्व विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने कैमरे के सामने आरोप लगाया है कि पीसीसी के प्रभारी सचिव चंदन यादव ने उसे दो किस्तों में 7 लाख रुपए लिए।
डा. जायसवाल का सवाल है कि ये रूपये क्यों लिए गए, अगर रकम पार्टी फंड में गई तो कोई बात नहीं। लेकिन नहीं तो पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। ये साफ होना चाहिए कि ये रूपए यादव की जेब में गए हैं या पार्टी कोष मेंं। जायसवाल मनेंद्रगढ़ विधानसभा सीट से 2018 का चुनाव जीते थे। इस बार उनका टिकट काटा गया है। वे खुद भी मानते हैं कि सर्वे रिपोर्ट उनके खिलाफ थी। लेकिन जिसे टिकट दिया उस पर भी वे सवाल उठाते हैं। वे पार्टी के प्रभारी सचिव को रकम के मामले में घेर रहे हैं तो पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को टिकट वितरण की गलती का जिम्मेदार बता रहे हैं।
यह भी पढ़ें:- कैंडल बनाने वाली फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, 7 महिला मजदूरों की मौत
जायसवाल से एक दिन पहले पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह ने कांग्रेस पार्टी (Chhattisgarh Congress ) के खिलाफ आरोप का मोर्चा खोला था। उन्होंने 2023 की हार के लिए सीधे सीधे प्रदेश प्रभारी और टीएस सिंहदेव के जिम्मेदार ठहराया था। टीएस से उनका सियासी बैर पुराना है। लेकिन सैलजा के खिलाफ उनका विद्रोह नया है।
कांग्रेस (Chhattisgarh Congress ) ने 2018 के विजेता 22 विधायकों के टिकट उनका परफॉर्मेंस के आधार पर काट दिए थे। इनमें से 7 जीतकर आए हैं। बाकी सबका बुरा हाल हुआ है। कांग्रेस का कहना है वोट शेयर उतना ही रहा, कम नहीं हुआ। ये बातें कम से उन नेताओं के गले नहीं उतर रही है जिन्हें टिकट से वंचित किया गया था। ताजा सियासी हालात मे राजनीतिक प्रेक्षकों का ये भी मानना है कि कांग्रेस में टिकटों से वंचितों का विद्रोह शुरू हो गया है।



