Google Analytics —— Meta Pixel

अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, रोहित और कोहली की हुई वापसी

IND Vs AFG T20: इसी साल 1 जून से T-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत होगी। इससे पहले भारतीय टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की T-20 सीरीज खेलनी है। इसके लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम के कप्तान रोहित शर्मा होंगे। वे पिछले T-20 वर्ल्ड कप के बाद पहला T-20 इंटरनेशनल खेलेंगे। रोहित के अलावा, विराट कोहली और शुभमन गिल की भी वापसी हुई है। जबकि केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा को टीम में जगह नहीं दी गई है। सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या और ऋतुराज गायकवाड को चोट के कारण बाहर रखा गया है। ये सभी अपनी-अपनी चोट से उबर नहीं पाए हैं।

यह भी पढ़ें:- यात्रीगण कृपया ध्यान दें: रेलवे ने छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 30 ट्रेनों को किया रद्द, देखें पूरी सूची

11 जनवरी से शुरू हो रही सीरीज T-20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से काफी अहम हैं। बता दें कि यह T-20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम की आखिरी बाइलैट्रल सीरीज है। भारतीय टीम में रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, आवेश खान और मुकेश कुमार शामिल हैं। विकेटकीपर ईशान किशन निजी कारणों से उपलब्ध नहीं हैं।चोटिल हार्दिक पांड्या की जगह शिवम दुबे को फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर के रूप में चुना गया है। जबकि रवींद्र जाडेजा की जगह अक्षर पटेल को मौका दिया गया है। (IND Vs AFG T20)

लेग स्पिनर के रूप में भारत के पास रवि बिश्नोई और कुलदीप यादव का विकल्प है। वहीं वॉशिंगटन सुंदर को ऑफ स्पिन ऑलराउंडर के विकल्प के रूप में टीम में रखा गया है। सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने युवा पेस अटैक पर भरोसा जताया है। अफगानों के खिलाफ होम सीरीज में अर्शदीप सिंह, आवेश खान और मुकेश कुमार की तिकड़ी पेस अटैक करेगी। टीम में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी जैसे नाम नहीं हैं। T20 सीरीज के बाद भारत इंग्लैंड से 5 टेस्ट खेलेगा और फिर IPL शुरू हो जाएगा। IPL के मई के तीसरे हफ्ते तक चलने की उम्मीद है। टूर्नामेंट के ठीक बाद एक जून से ही वेस्टइंडीज और अमेरिका में T-20 वर्ल्ड कप भी शुरू हो जाएगा। इसका शेड्यूल ICC ने 5 जनवरी को जारी किया था। (IND Vs AFG T20)

Back to top button
error: Content is protected !!