Google Analytics —— Meta Pixel

धर्म, संस्कृति और संस्कार सभी के जीवन का उद्देश्य होना चाहिए: कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा

Minister Tankram Verma: खेल और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने तिल्दा विकासखंड के ताराशिव गांव में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के 78वें वार्षिक अधिवेशन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि धर्म, संस्कृति और संस्कार मेरे जीवन का उद्देश्य रहा है। समाज को आगे ले जाने के लिए समाज के सभी सदस्यों को संस्कारवान होना जरूरी है। सभी समाज के युवाओं को खेल और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे। समाज की शक्ति संगठन से होती है। समाज के विकास के लिए सभी को संगठित होना आवश्यक है। समाज के युवाओं को सभी क्षेत्रों में काम करना होगा, तभी समाज विकास की ओर आगे बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें:- आज अंबिकापुर और बिलासपुर दौरे पर रहेंगे CM विष्णुदेव साय, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ ही छत्तीसगढ़िया पंचांग का विमोचन किया गया। इसके साथ ही स्वामी आत्मानंद विद्यापीठ के आठ प्राचार्यों को शाला में शैक्षणिक गतिविधियों और दूसरे विकास कार्यों के लिए 40 हजार रुपए की राशि प्रदान की गई। मंत्री वर्मा द्वारा समाज के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर पूर्व सांसद छाया वर्मा, पूर्व विधायक लक्ष्मी बघेल, पूर्व विधायक जनक राम वर्मा, रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा, केंद्रीय राज प्रधान चोवाराम वर्मा, कुर्मी समाज के 10 राज के राजप्रधान, सामाजिक जनप्रतिनिधि समेत बड़ी संख्या में सामाजिक लोग उपस्थित थे। (Minister Tankram Verma)

वहीं मंत्री टंकराम वर्मा ने बलौदाबाजार दौरे के दौरान अनमोल न्यूज 24 और मासिक पत्रिका अरपा छत्तीसगढ़ के द्वारा प्रकाशित वार्षिक कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया। बलौदाबाजार जिले पर विशेष केंद्रित वार्षिक कैलेंडर के विमोचन के अवसर पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि अनमोल न्यूज 24 और मासिक पत्रिका अरपा छत्तीसगढ़ ने बहुत ही सराहनीय काम किया गया। वार्षिक कैलेंडर प्रकाशन के साथ उसमें दिए आवश्यक जानकारी सभी के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। प्रकाशन के लिए पूरी टीम बधाई के पात्र हैं। बता दें कि अनमोल न्यूज 24 व मासिक पत्रिका अरपा छत्तीसगढ़ के द्वारा विभिन्न अवसरों पर विशेष लेख पर आधारित विशेषांक का निरंतर प्रकशित किया जा रहा हैं। प्रकाशित अंको को पाठकों के द्वारा काफी सराहा जा रहा हैं। इसी कड़ी में वार्षिक कैलेंडर भी एक प्रयास है। (Minister Tankram Verma)

Back to top button
error: Content is protected !!