मोहम्मद शामी समेत 26 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन अवॉर्ड, 5 कोच द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित

National Sports Awards: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में 9 जनवरी को राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का वितरण किया। उन्होंने 5 कोच को द्रोणाचार्य और 26 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया। जबकि 3 लोगों को लाइफ टाइम अवॉर्ड दिया। सबसे पहले कोच को द्रोणाचार्य, फिर लाइफ टाइम और इसके बाद खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड दिया गया। क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले फास्ट बॉलर मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड दिया गया। बैडमिंटन की स्टार जोड़ी सात्विक साईराज और चिराग शेट्टी को मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार दिया गया। यह जोड़ी फिलहाल मलेशिया ओपन सुपर 1000 में खेल रही है। इसलिए सेरेमनी में शामिल नहीं हुई।
यह भी पढ़ें:- अब हर बुधवार होगी साय कैबिनेट की बैठक, मोदी की गारंटी को लेकर लिए जाएंगे निर्णय
बता दें कि अर्जुन अवॉर्ड पाने वाले 33 साल के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में शानदार प्रदर्शन किया था। टूर्नामेंट में भारत फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारकर उपविजेता रहा। टूर्नामेंट के शुरुआती 4 मैच नहीं खेलने के बावजूद शमी 24 विकेट लेकर टॉप विकेट टेकर रहे। सात्विक-चिराग को मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार दिया गया। चिराग और सात्विक के लिए 2023 यादगार रहा। उन्होंने एशियन गेम्स में गोल्ड जीता (एशियन गेम्स के बैडमिंटन इवेंट में भारत का पहला गोल्ड) और एशियन चैंपियनशिप का खिताब जीता। इस जोड़ी ने इंडोनेशिया सुपर 1000, कोरिया सुपर 500 और स्विस सुपर 300 के खिताब भी जीते।सात्विक-चिराग वर्ल्ड चैंपियनशिप के ब्रॉन्ज मेडल विनर हैं और 2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स में भी गोल्ड जीतकर लौटे थे। (National Sports Awards)
मा. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा आज नई दिल्ली में 'राष्ट्रीय खेल पुरस्कार-2023' के अंतर्गत, 'क्रिकेट विश्वकप 2023' में अपने अद्वितीय प्रदर्शन से विश्व-पटल पर माँ भारती को गौरवभूषित करने वाले, उत्तर प्रदेश निवासी प्रख्यात गेंदबाज श्री @MdShami11 जी को प्रतिष्ठित… pic.twitter.com/D6Zi3mcGxc
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 9, 2024
दोनों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड दिया गया, जो भारत में खेलों का सर्वोच्च सम्मान है। वहीं भारतीय विमेंस खो-खो टीम की कप्तान नसरीन शेख को भी अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया। नसरीन पिछले 25 सालों में अर्जुन अवॉर्ड पाने वाली दूसरी खो-खो खिलाड़ी बनी है। इससे पहले 2020 में सरिका काले सुधाकर ने यह अवॉर्ड जीता था। नसरीन का जन्म दिल्ली के शकूरपुर में हुआ था। उनके पिता, मोहम्मद गफूर, बर्तनों को पॉलिश करके बेचा करते थे। नसरीन ने भारतीय टीम की कप्तानी की और 2019 में टीम को साउथ एशियन गेम्स में गोल्ड जिताया था। कविता (कबड्डी), मंजूषा कंवर (बैडमिंटन) और विनीत कुमार शर्मा (हॉकी) को लाइफ टाइम (ध्यानचंद पुरस्कार) से नवाजा गया। (National Sports Awards)
पूरे मध्यप्रदेश को आप पर गर्व है प्राची बिटिया…
महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी के कर कमलों से मध्यप्रदेश की बेटी प्राची यादव को (पैरा कैनोइंग) में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए “अर्जुन पुरस्कार” से सम्मानित होने पर बहुत-बहुत बधाई!
अपनी असाधारण खेल प्रतिभा से… pic.twitter.com/Y1cVNJEdub
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) January 9, 2024
गणेश प्रभाकरन (मलखंब), महावीर सैनी (पैरा एथलेटिक्स), ललित कुमार (कुश्ती), आरबी रमेश (शतरंज) और शिवेंद्र सिंह (हॉकी) को कोचिंग का सबसे बड़ा सम्मान द्रोणाचार्य अवॉर्ड दिया गया। गोल्फ कोच जसकीरत सिंह ग्रेवाल, भास्करन ई (कबड्डी, कोच) और जयन्त कुमार पुसीलाल (टेबल टेनिस, कोच) को लाइफ टाइम अवॉर्ड प्रदान किया गया। जबकि गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर (विनर), लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब (फर्स्ट रनर-अप) और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र (सेकेंड रनर-अप) देश की टॉप-3 स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी रहीं। अमृतसर की यूनिवर्सिटी को मौलाना अब्दुल कलाम आजाद ट्रॉफी दी गई। बता दें कि ध्यानचंद पुरस्कार पुरस्कार से उन खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाता है जो अपने प्रदर्शन से खेलों में विशेष योगदान दिए हैं। साथ ही जो रिटायरमेंट के बाद भी खेल आयोजन को बढ़ावा देने में अपना सहयोग जारी रखते हैं। (National Sports Awards)
खिलाड़ी को निखारने में उनके प्रशिक्षक का अहम योगदान होता है और यही दायित्व श्री महावीर प्रसाद सैनी जी ने बखूबी निभाया है!
आज नई दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी के कर कमलों द्वारा राजस्थान के गौरव श्री महावीर प्रसाद सैनी जी को 'द्रोणाचार्य पुरस्कार' से सम्मानित… pic.twitter.com/nNWWKZUf4T
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) January 9, 2024



