Google Analytics —— Meta Pixel

लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में AAP को लगा बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष और सचिव ने दिया इस्तीफा

CG Politics: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी ने अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसी बीच छत्तीसगढ़ के आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बता दें, आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कुमल हुपेंडी, AAP प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद मिरी और AAP प्रदेश सचिव विशाल केलकर ने इस्तीफा दे दिया है। ये सभी अन्य दलों के नेताओं के साथ भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

बता दें कि, आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी और प्रदेश सचिव विशाल केलकर का पार्टी के विस्तार में बड़ा योगदान था। दोनों ही पार्टी की तरफ से इस बार उम्मीदवार भी थे, लेकिन उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था। दोनों नेताओं के भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। बताया जा रहा कि, अन्य दलों के कई नेता भी भाजपा के संपर्क में हैं।(CG Politics)

यह भी पढ़े :- मुख्यमंत्री साय ने हेलमेट जागरूकता रैली और अंजोर रथ को बगिया निवास से किया रवाना

जानकारी के अनुसार, पिछले दो विधानसभा चुनाव में कोमल हूपेंडी आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का पद संभाल रहे थे। हूपेंडी को बस्तर और छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी का बड़ा आदिवासी नेता माना जाता था। 2018 और 2023 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने इन्हें विधायक के लिए उम्मीदवार बनाया था लेकिन दोनों ही चुनाव में हूपेंडी को हार सामना करना पड़ा।

आपको बता दें कि, आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने के बाद आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी और प्रदेश सचिव विशाल केलकर ने आज विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मुलाकात भी की है। दोनों नेताओं के भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। बताया जा रहा कि, अन्य दलों के कई नेता भी भाजपा के संपर्क में हैं। (CG Politics)

Back to top button
error: Content is protected !!