Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ हुआ राममय, 80 क्विंटल धान से बनाई गई श्रीराम जी की भव्य रंगोली

Ram Mandir Inauguration : अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी पूरी कर ली गई है. रविवार शाम से ही अयोध्या में मेहमानों का आना शुरू हो जाएगा. मंदिरो में भजन-कीर्तन के बाद भोग भंडारे का आयोजन होगा तो बड़े शहरों के मंदिरों में और भी भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जायेंगे।

यह भी पढ़े :- Ram Mandir Pran Pratishtha: प्राण प्रतिष्ठा समारोह में 14 जोड़े बनेंगे यजमान, जारी हुई पूरी लिस्ट

बात करें राजधानी रायपुर की तो यहां के आयोजन और भी खास होने जा रहे हैं। मंदिरों में अभी से ही भक्तों की लम्बी कतारें दिखाई देने लगी हैं। हर बड़े-छोटे मंदिरों में साजसज्जा किया गया हैं और रामधुन भी बजाई जा रही हैं। इसी कड़ी में साइंस कॉलेज मैदान में अनोखे किस्म की रंगोली तैयार की गई हैं जिसे राम रंगोली का नाम दिया गया हैं। (Ram Mandir Inauguration)

छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ के तत्वाधान में निर्मित यह रंगोली बेहद अद्भुत हैं। इस रंगोली को 19 हजार वर्गफीट में तैयार किया गया हैं जिसके लिए करीब 80 क्विंटल धान का इस्तेमाल हुआ हैं। इस रंगोली को देखने बड़ी संख्या में लोग पहुँच रहे हैं जबकि सोशल मीडिया पर भी राम रंगोली की तस्वीरें जमकर साझा की जा रही हैं। (Ram Mandir Inauguration)

देखें वीडियो

Back to top button
error: Content is protected !!