Google Analytics —— Meta Pixel

रामलला के विराजमान होने की खुशी में देशभर में दीपोत्सव, PM मोदी ने भी अपने घर में जलाई रामज्योति

Deepotsav In India : अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। लोग राम-नाम में डूबे हुए हैं। मंदिरों में भजन-कीर्तन हो रहे हैं तो लोग अपने-अपने घरों में रामज्योति जला रहे हैं। देशभर में आज दिवाली जैसा माहौल है।

यह भी पढ़े :- Ram Mandir Inauguration LIVE : अयोध्या पहुंचे प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य यजमान नरेंद्र मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने भी सोमवार शाम को प्रधानमंत्री आवास पर रामज्योति जलाकर रामलला का स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से भी रामज्योति जलाई की अपील की है। पीएम मोदी की अपील का बड़ा असर भी दिख रहा है। रामलला के विराजमान होने की खुशी में लोग घरों में दीप जलाकर भगवान राम का स्वागत कर रहे हैं। (Deepotsav In India)

इससे पहले दिन में सड़कों पर शोभा यात्रा भी निकाली गई। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि अयोध्या धाम में आज राम लला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं। इस पावन अवसर पर सभी देशवासियों से मेरा आग्रह है कि रामज्योति प्रज्वलित कर अपने घरों में भी उनका स्वागत करें। दीयों की रोशनी इस बात का प्रतीक है कि कैसे लोगों ने भगवान राम की उनके जन्मस्थान पर वापसी का भारी उत्साह के साथ स्वागत किया। (Deepotsav In India)

Back to top button
error: Content is protected !!