Google Analytics —— Meta Pixel

CM साय ने किया पुसौर खरीदी केंद्र का निरीक्षण, अब तक 144.38 लाख मीट्रिक टन धान की रिकॉर्ड खरीदी

CM in Procurement Center: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ जिले के दौरे के दौरान पुसौर धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया, जहां उन्होंने धान बेचने आए किसानों से चर्चा की। वित्त मंत्री ओपी चौधरी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव भी इस दौरान मौजूद रहे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धान बेचने आए किसानों से पूछा कि कोई तकलीफ तो नहीं हो रही है। किसान पार्थिव केदार ने बताया कि हाल के कुछ दिनों में हुई बारिश के चलते धान नहीं बेच पाए थे, लेकिन आपके द्वारा खरीदी की तारीख बढ़ाने के फैसले से हमारी चिंता दूर हो गई। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया।

यह भी पढ़ें:- एक ही घर के 3 लोगों के शव मिलने से सनसनी, 2 बच्चों के साथ फंदे से लटकी मिली मां

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि किसान हित में शनिवार और रविवार को छुट्टी के दिन भी खरीदी होगी। उन्होंने कहा कि किसानों को अंतर की राशि का जल्द भुगतान कर दिया जाएगा। धान के दो साल का बकाया बोनस जारी करने को लेकर भी किसानों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया। किसानों ने कहा कि एक मुश्त राशि मिलने से आर्थिक राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस दौरान समिति में हो रही खरीदी को देखा और धान बेचने आए दूसरे किसानों से भी चर्चा की। उन्होंने अपने सामने धान का तौल करवाया और मॉइश्चर मीटर से नमी मपवायी। मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों से व्यवस्थित रूप से खरीदी पूर्ण कर ली जाए। (CM in Procurement Center)

बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संवेदनशील निर्णय से धान खरीदी की अंतिम तारीख 4 तारीख तक बढ़ाई गई है। छत्तीसगढ़ में पहली बार शनिवार और रविवार को अवकाश के दिनों में भी खरीदी होगी।  मुख्यमंत्री साय ने कहा कि धान बेचने से बचे किसान अब आसानी से अपना धान बेच सकेंगे। छत्तीसगढ़ में दिनों दिन धान खरीदी का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। लक्ष्य पहले ही पूरा हो चुका है। राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 144.38 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर रिकॉर्ड खरीदी की जा चुकी है। धान उपार्जन के एवज में किसानों को 30 हजार 68 करोड़ रूपए से ज्यादा की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है। (CM in Procurement Center)

मार्कफेड के महाप्रबंधक से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 24 लाख 68 हजार 314 किसानों से 02 फरवरी 2024 तक 144 लाख 38 हजार 552 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 104 लाख 16 हजार 117 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 95 लाख 83 हजार 718 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है। वहीं कांग्रेस का कहना है कि 4 तारीख तक खरीदी की तारीख बढ़ाना पर्याप्त नहीं है। इसे 1 मार्च तक बढ़ाना चाहिए। (CM in Procurement Center)

Back to top button
error: Content is protected !!