एक ही घर के 3 लोगों के शव मिलने से सनसनी, 2 बच्चों के साथ फंदे से लटकी मिली मां

Bodies Found in Balod: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक ही परिवार के 3 लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई है।दरअसल, गुरुर थाना क्षेत्र के कोचरा गांव में महिला और उसके दो बच्चों के शव फांसी पर लटके हुए मिले हैं। भाई-बहन के शव एक ही फंदे से लटक रहे थे। जबकि मां का शव दूसरे फंदे से लटका था। आशंका है कि महिला ने अपने दोनों बच्चों की हत्या के बाद खुदकुशी की है। जानकारी के मुताबिक तुमेश्वर साहू मिस्त्री का काम करता है। वह रोज की तरह शुक्रवार को भी अपने काम पर गया था। घर में उसकी पत्नी हेमलता साहू (28) और उसकी 2 साल की बेटी और 4 साल का बेटा थे। बेटा प्राइवेट स्कूल में पढ़ता था।

यह भी पढ़ें:- आज नारायणपुर और महासमुंद दौरे पर रहेंगे CM विष्णुदेव साय, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

पुलिस के मुताबिक जब शाम को तुमेश्वर घर लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो वह दीवार फांदकर अंदर गया। खिड़की से झांका तो अंदर कमरे में उसकी पत्नी और बच्चों के शव फंदे से लटके थे। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। वहीं सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को नीचे उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि कमरे में एक हुक पर साड़ी से महिला और दूसरे हुक पर बच्चों के शव फांसी पर लटके हुए थे। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि परिवार में लड़ाई झगड़े की बात तो नहीं थी, लेकिन दो बच्चों के साथ हेमलता साहू ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया इससे वे हैरान हैं। वहीं पति भी सदमे में है। (Bodies Found in Balod)

इससे पहले बिलासपुर में चत्रित पर संदेह के शक के चलते पति ने रस्सी से गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी थी। फिर तीन बच्चों को भी मार डाला था। वारदात के बाद आरोपी ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन नाकाम रहा, जिसके बाद वह खुद थाने पहुंच गया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। हिर्री निवासी उमेंद्र राम केंवट (34) रोजी-मजदूरी करता था। घर में वह पत्नी सुकरिता (28) और तीन बच्चों के साथ रहता था। इस बीच उमेंद्र शराब के नशे में घर पहुंचा तो पत्नी खाना खाने के लिए बोली, तब वह विवाद करने लगा। दोनों में विवाद इतना बढ़ा कि उसने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया। (Bodies Found in Balod)

Related Articles

Back to top button