Google Analytics —— Meta Pixel

आज नारायणपुर और महासमुंद दौरे पर रहेंगे CM विष्णुदेव साय, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

CM Sai Narayanpur Tour: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज (3 फरवरी) नारायणपुर और महासमुंद जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री साय हेलीकॉप्टर द्वारा पुलिस लाइन हेलीपेड नारायणपुर (कुम्हारपारा) पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री साय नारायणपुर के रामकृष्ण मिशन आश्रम खेल परिसर में सुबह 11 बजे से आयोजित ‘किसान मेला-2024’ में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद दोपहर 12.35 बजे नारायणपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 1.35 बजे हाई स्कूल मैदान हेलीपेड झलप जिला महासमुंद पहुंचेंगे और वहां ‘श्री गुरु रविदास महासभा-राज्य स्तरीय महासम्मेलन’ में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें:- दुनिया देखेगी एक और जंग? अमेरिका ने सीरिया और इराक में ईरान से जुड़े 85 से अधिक ठिकानों को बनाया निशाना

मुख्यमंत्री साय कार्यक्रम के बाद झलप से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 2.55 बजे रायपुर लौट आएंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 03 फरवरी को नारायणपुर जिला मुख्यालय में 108 करोड़ 78 लाख रूपए के 81 विभिन्न विकास कामों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें 22 करोड़ 66 लाख रूपए के 29 नवनिर्मित कामों का लोकार्पण और 86 करोड़ 12 लाख रूपए के 52 विभिन्न विकास कामों का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री जिन नवनिर्मित कामों का लोकार्पण करेंगे, इनमें मुख्य रूप से स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए 12 करोड़ 8 लाख रूपए की लागत से नारायणपुर बी, नेलवाड, पालकी, परसगांव के सब हेल्थ सेंटर में प्रत्येक स्थान पर 6-6 बिस्तर के नए वार्ड, ब्रेहबेड़ा में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओरछा में 20 बिस्तर वार्ड शामिल हैं। (CM Sai Narayanpur Tour)

18 करोड़ 42 लाख रूपए की लागत से निर्मित कामों का लोकार्पण

इसी तरह पेयजल सुविधा विस्तार के लिए 18 करोड़ 42 लाख रूपए की लागत से निर्मित विभिन्न कामों का लोकार्पण होगा। इनमें जल जीवन मिशन के अंतर्गत 88 स्थानों पर 13 करोड़ 81 लाख रूपए की लागत से सोलर ड्यूल पम्पों की स्थापना, इसी प्रकार 4 करोड़ 61 लाख रूपए की लागत से 9 ग्रामों में सोलर आधारित नल जल प्रदाय योजना का लोकार्पण करेंगे। इन योजनाओं से ग्राम गुलूमकोडो, लालसुहनार, नयानार, छोटेसुहनार, बेलगांव, ब्रेहबेड़ा, खड़कागांव-ब, माहका (आमासरा), आकाबेड़ा (नेड़नार) के लोग लाभान्वित होंगे। इसके अलावा जल संसाधन विभाग के अंतर्गत 19 करोड़ रूपए की लागत से 4 विभिन्न कामों का लोकार्पण होगा, इनमें 48 लाख 13 हजार रूपए की लागत से पालकी स्टाप डेम काजवे मरम्मत कार्य, 98 लाख 80 हजार रूपए की लागत से बिजली जलाशय के मुख्य नहर की सीसी लायनिंग मरम्मत, 46 लाख 47 हजार रूपए की लागत से छोटेसुहनार स्टाप डेम मरम्मत कार्य शामिल है। (CM Sai Narayanpur Tour)

नए स्वीकृत कामों का भूमिपूजन

मुख्यमंत्री जिन नए स्वीकृत कामों का भूमिपूजन करेंगे, इनमें मुख्य रूप से 12 गांवों में सोलर आधारित नल जल प्रदाय योजना की स्थापना के लिए 8 करोड़ 26 लाख रूपए शामिल है। ये योजनाएं आलनार, हांदावाड़ा, परलनार, तोयनार, टाहकावाड़ा, डुसेली, रायनार, मकसोली, आदनार, मसपी, आदनार, आमोकाल स्थापित की जाएंगी। इसके अलावा जनपद पंचायत ओरछा में उप स्वास्थ्य केंद्रों में प्रसव कक्ष और ठहरने की व्यवस्था, सीसी सड़क, आर सीसी स्लेब कल्वर्ट सहित 13 विभिन्न कामों के लिए 01 करोड़ 36 लाख रूपए के कामों का भूमिपूजन होगा। (CM Sai Narayanpur Tour)

आवास और आंगनबाड़ी केंद्र का भूमिपूजन

इसी तरह 15 करोड़ रूपए की लागत से 100 बिस्तर मातृत्व और शिशु अस्पताल, 55 करोड़ 70 लाख रूपए की लागत से 12 स्थानों पर सड़क निर्माण, 02 करोड़ 50 लाख रूपए छोटेडोंगर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 01 करोड़ 33 लाख रूपए की लागत से 6 नालों के उपचार और 01 करोड़ 58 लाख रूपए की लागत से विशेष पिछड़ी जनजाति समूह योजना अंतर्गत आवास और आंगनबाड़ी केंद्र का भूमिपूजन होगा। (CM Sai Narayanpur Tour)

Back to top button
error: Content is protected !!