Google Analytics —— Meta Pixel

RAIPUR NEWS : गाड़ी में लेटकर युवक ने चलाई गाड़ी, पुलिस ने काटा 4500 का चालान

RAIPUR NEWS :  रायपुर पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार कार्रवाई कर रही है. वहीं बाइक पर स्टंटबाजी करने वाले एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

वायरल वीडियो में देखा जा साथ है कि युवक जान को जोखिम में डालकर बाइक की सीट पर लेटकर बाइक चला रहा है. इस वीडियो को किसी कार चालक ने अपने कैमरे में कैद कर लिया था. अब इस वायरल वीडियो पर यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक का मोटा चालान काटा है. (RAIPUR NEWS)

यह भी पढ़े :- Lok Sabha Elections : चुनाव आयोग हुआ सख्त, तबादले में नहीं चलेगी चालबाजी, गृह जिले में पदस्थ ना हों अधिकारी, नया आदेश जारी

वायरल वीडियो में स्टंटबाजी करते हुए युवक की पतासाजी में पुलिस ने जुटी और पुलिस नंबर प्लेट के आधार पर युवक तक पहुंची. पुलिस ने लापरवाही पूर्वक बाइक चलाने वाले युवक का 4,500 रुपये का चालान काटा. साथ ही बाइक चालक ने ऐसी गलती दोबारा नहीं करने की नसीहत दी. पुलिस ने स्टंटबाज युवक का वीडियो भी शेयर किया है. जिसमें शक्तिमान का गाना डला हुआ है. वहीं युवक पर की गई कार्रवाई का भी वीडियो उसमें जुड़ा है. (RAIPUR NEWS)

Back to top button
error: Content is protected !!