Lok Sabha Election 2024: दिल्ली की 4 लोकसभा सीटों पर AAP ने घोषित किए उम्मीदवार, जानें- किसे दिया टिकट?

Lok Sabha Election 2024: आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए हरियाणा और दिल्ली के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. लिस्ट के मुताबिक, नई दिल्ली से सोमनाथ भारती, दक्षिणी दिल्ली से सही राम पहलवान, पूर्वी दिल्ली से कुलदीप कुमार और पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा उम्मीदवार होंगे. वहीं हरियाणा के कुरूक्षेत्र लोकसभा सीट से सुशील गुप्ता को मैदान में उतारा गया है. चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम की चर्चा के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पॉलिटिकल अफेयर्स केमेटी की बैठक हुई. इस बैठक में आप के कई बड़े नेता शामिल हुए.
यह भी पढ़े :- शराब नीति मामला : ED ने केजरीवाल को भेजा आठवां समन, पूछताछ के लिए 4 मार्च को बुलाया
AAP ने किसे कहां से दिया टिकट
महाबल मिश्रा- पश्चिमी दिल्ली
सोमनाथ भारती– नई दिल्ली
कुलदीप कुमार- पूर्वी दिल्ली
सही राम पहलवान– दक्षिणी दिल्ली
सुशील गुप्ता- कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को दिल्ली समेत कुछ राज्यों में सीट बंटवारे की घोषणा की, जिसके तहत राष्ट्रीय राजधानी में AAP चार और कांग्रेस तीन सीट पर चुनाव लड़ेगी. इसके साथ ही आम आदमी पार्टी गुजरात की भरूच और भावनगर सीट और हरियाणा की कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर भी चुनाव लड़ेगी. लेकिन चंडीगढ़ लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस अपना प्रत्याशी उतारेगी. कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच सीट बंटवारे की घोषणा से कुछ दिनों पहले ही उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे का ऐलान किया गया था. (Lok Sabha Election 2024)
पंजाब में नहीं हुआ गठबंधन
बता दे कि पार्टी ने दिल्ली, गुजरात, गोवा और हरियाणा के लिए अपने सहयोगी दल कांग्रेस के साथ सीट-शेयर समझौते को अंतिम रूप दे दिया है. हालांकि, राज्य में विशेष परिस्थितियों को देखते हुए दोनों दल पंजाब में अलग-अलग चुनाव लड़ेंगे. दिल्ली में AAP सात में से चार सीटों – नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली से चुनाव लड़ेगी. दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटें फिलहाल बीजेपी के पास हैं. (Lok Sabha Election 2024)



