Google Analytics —— Meta Pixel

दर्शकों को अश्लील इशारा कर बुरे फंसे Cristiano Ronaldo, मैच सस्पेंड के साथ लगा भारी जुर्माना

Cristiano Ronaldo Suspended: सउदी प्रो लीग फुटबॉल में अल नासर के लिये खेलते हुए कथित तौर पर अश्लील इशारे करने की वजह से पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो एक मैच के लिए निलंबित कर दिये गए हैं.

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : मंदिरों में चढ़े फूलों से बना रही सुगंधित हर्बल गुलाल

अल नासर ने स्थानीय प्रतिद्वंद्वी अल शबाब को रविवार को 3- 2 से हराया. जिसके बाद रोनाल्डो ने विरोधी टीम के समर्थकों को देखकर अभद्र इशारे किए. जिसकी वजह यह थी कि दर्शक उनके चिर प्रतिद्वंद्वी लियोनेल मेस्सी के नाम से ‘ मेस्सी मेस्सी’ के नारे लगा रहे थे.

सउदी अरब फुटबॉल महासंघ की अनुशासन और नैतिकता समिति ने सोशल मीडिया पर गुरुवार को इस निलंबन की घोषणा की. अल नासर को अगले मैच में अल हजम से खेलना है. रीयाल मैड्रिड और मैनचेस्टर युनाइटेड के पूर्व स्टार रोनाल्डो को करीब पांच हजार डॉलर अल शबाब को और आधी राशि महासंघ को भी जुर्माने के तौर पर देनी होगी. इस फैसले के खिलाफ अपील भी नहीं की जा सकती है. (Cristiano Ronaldo Suspended)

यह घटना रविवार को खेले गए मैच के दौरान हुई जिसमें अल नासर ने अल शबाब को 3-2 से हराया। इस वीडियो में दर्शकों को ‘मेसी मेसी’ के नारे लगाते हुए सुना जा सकता है।

अर्जेंटीना के सुपरस्टार लियोनेल मेसी लंबे समय से पुर्तगाल के खिलाड़ी रोनाल्डो के प्रतिद्वंद्वी रहे हैं। यह घटना हालांकि टेलीविजन के कैमरों में कैद नहीं हुई है लेकिन 39 वर्षीय रोनाल्डो की कड़ी आलोचना हो रही है। (Cristiano Ronaldo Suspended)

Back to top button
error: Content is protected !!